कानपुर। हिंदी फिल्मों की तरह अब भोजपुरी फिल्मों को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं, इंटरनेट पर आप इसका उदाहरण देख सकते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की ऐक्ट्रेसेज जब-जब बड़े पर्दे पर आती हैं उन्हें फैन्स का भरपूर प्यार मिलता है। वह फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगभग हर रोज इंस्टाग्राम पर अपना एक नया फोटो या वीडियो शेयर करती हैं, जिन्हे खूब लाइक्स और कमेंट्स मिलते हैं। आज हम आपको भोजपुरी फिल्मों की उन टॉप 4 एक्ट्रेस के शानदार पोस्ट दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आज इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा शेयर किया गया है...

रानी चटर्जी

भोजपुरी क्वीन के नाम से मशहूर रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रानी अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इन दिनों वह बुल्गारिया में 'खतरों के खिलाड़ी (सीजन 10)' को लेकर काफी व्यस्त हैं। आज रानी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह स्विमिंग करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, 'एक्सीलेंस हमेशा बेहतर करने के लिए प्रयास करने का एक क्रमिक परिणाम है।'


संभवना सेठ
फिल्म अभिनेत्री और आइटम गर्ल संभावना सेठ अब तक कई भोजपुरी फिल्मों में अपने जबरफास्ट डांस का जलवा दिखा चुकी हैं। उनके डांस को दर्शक खूब पसंद करते हैं। संभावना भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।


मोनालिसा
जब भोजपुरी फिल्मों की टॉप एक्ट्रेसों की बात होती है तो उस लिस्ट में मोनालिसा का नाम भी आता है। यह भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेसों में से एक हैं। मोनालिसा ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह अपने जूते का फीता बांधते हुए नजर आ रही हैं।

 

 


पूनम दुबे
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा पूनम दुबे भी इंटरनेट पर अपना टाइम स्पेंड करती हैं। वह रवि किशन, दीनेशलाल यादव 'निरहुआ', पवन सिंह, खेसालीलाल यादव, यश मिश्रा और रितेश पांडे जैसे तमाम भोजपुरी के दिग्गज अभिनेताओं के साथ फिल्में कर चुकी हैं। पूनम ने आज इंस्टाग्राम पर होनी पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें वह एक तरफ पीली साड़ी और दूसरी तरफ वेस्टर्न लुक में नजर आ रही हैं।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk