कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। National Science Day 2024: हर साल 28 फरवरी को इंडिया में नेशनल साइंस डे यानी की राष्ट्रीय विज्ञान दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी दिन सर चन्द्रशेखर वेंकट रमन (सीवी रमन) ने &रमन प्रभाव&य की खोज की थी। जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार भी मिला था। उनकी इस खोज को आज भी दुनियाभर की सभी लैब्स में यूज किया जाता है। खैर इस दिन को सेलिब्रेट करने का मेन मोटिव बच्चों और युवाओं को साइंस के प्रति प्रोत्साहित करना है। वैसे अगर आपके घर में या आस-पास किसी बच्चे को साइंस में इंट्रेस्ट है, तो आप उन्हें इन टॉप 5 साइंस म्यूजियम के बारे में जरूर बताएं, ताकि वो यहां जाने का प्लान बना सकें।

विश्वेश्वरैया इंडस्ट्रियल और टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम (बेंगलुरु)
बेंगलुरु का विश्वेश्वरैया इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम, इंडिया का सबसे पुराना साइंस म्यूजियम है। 1962 में इस्टैब्लिश हुए इस म्यूजियम में कई ऐसी चीजें है जो बच्चों में साइंस को लेकर इंटरेस्ट बढ़ाती हैं। इस म्यूजियम में बच्चों को साइंस बोरिंग नहीं बल्कि मजेदार लगेगी।

नेशनल साइंस सेंटर (दिल्ली)
राजधानी दिल्ली का नेशनल साइंस सेंटर भी बच्चों के लिए एक काफी बेहतरीन जगह है। जहां पर जाकर साइंस में रुचि रखने वाले बच्चों बेहद खुश हो जाएंगे। इस म्यूजियम में डायनासोर गैलरी, फन साइंस लाइब्रेरी, इन्फॉर्मेशन रिवॉल्यूशन गैलरी, प्री- हिस्टोरिक गैलरी, 3 डी शो, मैज ऑफ मिरर्स और ह्यूमन बायोलॉजी गैलरी जैसी बच्‍चों के लिए कई सारी चीजें हैं।

बिड़ला विज्ञान म्यूजियम (हैदराबाद)
हैदराबाद का बिड़ला विज्ञान म्यूजियम बच्चों के लिए एक मेमोरेबल विजिट होने वाला है। ये सिर्फ इंडिया ही नहीं, बल्कि दुनिया के बेहतरीन साइंस म्यूजियम में से एक है। बात करें इस म्यूजियम के सेंटर ऑफ अट्रैक्शन की तो, वो स्पेस म्यूजियम है।

केरल साइंस और टेक्नोलॉजी म्यूजियम (तिरुवनंतपुरम)
तिरुवनंतपुरम का केरल साइंस और टेक्नोलॉजी म्यूजियम की स्थापना इस लिए हुई ताकि, लोग विज्ञान के महत्व को समझ कर उसमें रूचि ले। अगर आप कभी भी तिरुवनंतपुरम आएं, तो एक बार इस म्यूजियम में जरूर आएं। इस म्यूजियम में सिर्फ साइंस ही नहीं बल्कि, मैथमेटिक्स, ऑटोमोबाइल, बायो-मेडिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर और सोलर एनर्जी जैसी अलग-अलग गैलरी है।

नेहरू साइंस म्यूजियम (मुंबई)
मुंबई का नेहरू साइंस म्यूजियम में बच्चों के लिए 500 से भी ज्यादा साइंस रिलेटेड चीजें हैं। जहां पर डेली 3डी और साइंस ऑन स्फीयर शो का ऑर्गेनाइज किया जाता है।

National News inextlive from India News Desk