1. यू-ट्यूब स्क्रीन लगेगी तैरेने :-
अगर आप चाहते हैं कि साधारण से नजर आने वाली यू-ट्यूब स्क्रीन कुछ मजेदार हो जाए। जो इसके लिए यूजर को यू-ट्यूब के सर्च बार में जाकर Use the Force luke सर्च करना होगा। इस पर क्िलक करते ही आपका यू-ट्यूब पेज तैरने लगेगा। जहां-जहां कसर्र ले जाएंगे ये पेज उधर ही चलता चला जाएगा।

2. फॉन्ट के साथ कलर भी हो जाएगा चेंज :-
अगर आप वहीं ब्लैक टेक्स्ट देखकर बोर हो गए हैं। तो इसे कलरफुल बनाने के लिए यू-ट्यूब सर्च बार में Doge meme सर्च करके क्िलक कर दें। फिर देखिए आपकी यू-ट्यूब पर सभी टेक्स्ट रंग-बिरेंगे नजर आने लगेंगे। साथ ही टेक्स्ट का फॉन्ट भी चेंज हो जाएगा।

3. गाने के साथ डांस का मजा :-

यह फीचर्स काफी इंट्रेस्टिंग है। अगर आप ऑनालाइन बैठे बोर हो रहे हों तो यू-ट्यूब के सर्च बार में जाकर Do the harlem shake टाइप कर दीजिए। इसके बाद इंटर मारते ही आपको सुनाई देने लगेगा एक गाना, जिसके साथ-साथ यू-ट्यूब स्क्रीन भी करेगी डांस।

4. जानें यू-ट्यूब सीक्रेट :-

यू-ट्यूब में कोई नया अपडेट होने वाला है, इसकी जानकारी आपको पहले ही मिल सकती है। आपको यू-ट्यूब यूआरएल लिंक पर जाकर https://www.youtube.com/testtube इस लिंक पर क्िलक करना होगा। जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा और उसमें नए अपडेट्स की जानकारी मिल जाएगी।

5. सॉन्ग रिपिटीशन की सुविधा :-
यू-ट्यूब पर अगर कोई सॉन्ग सुन रहे हैं और चाहते हैं कि वह सॉन्ग बार-बार रिपीट होता रहे। इसके लिए यूआरएल में यू-ट्यूब वर्ड के आगे repeat जोड़ दीजिए यह एक नए पेज पर ले जाएगा जहां आपका मनपसंद गाना ही बजता रहेगा।

6. कीबोर्ड का इस्तेमाल कर चलाएं यू-ट्यूब :-
यूजर अगर चाहे तो वह बिना माउस का इस्तेमाल किए सिर्फ की-बोर्ड से ही यू-ट्यूब को एक्सेस कर सकता है। इसके लिए यूआरएल में जाकर leanback टाइप करना होगा। जिसके बाद यू-ट्यूब पेज सिर्फ की-बोर्ड से ही इस्तेमाल किया जा सकेगा।

7. Gif में बदल जाएगा वीडियो :-
अगर आप किसी वीडियो की Gif इमेज पाना चाहते हैं। तो यह काफी आसान है यू-ट्यूब यूआरएल पर जाकर YouTube वर्ड से पहले Gif वर्ड लिखकर इंटर मार दीजिए और एक नया पेज खुल जाएगा। जिसके सर्च बार में जाकर किसी भी वीडियो का Gif प्राप्त कर सकते हैं।

Technology News inextlive from Technology News Desk