दीपिका पादुकोण: इन दिनों हॉलीवुड तक अपना जादू बिखेर रही दीपिका पादुकोण ने अपने करियर के शुरूआती मॉडलिंग के दिनों में 2006 में पहली बार इस मशहूर कलैंडर के लिए फोटो शूट कराया।
कैटरीना कैफ: 'धूम 3' और 'एक था टाइगर' जैसी सुपर डुपर हिट फिल्मों में अपना जलवा दिखाने वाली कैटरीना कैफ ने अपना डेब्यु बेशक 2002 में फिल्म बूम से किया था। इसके बावजूद कामयाबी उन्हें 20;03 में किंगफिशर कैलेंडर पर नजर आने के बाद ही मिली।
नरगिस फाखरी: 2011 में फिल्म 'रॉकस्टार' से डेब्यु करने वाली नरगिस फाखरी ने भी इंउिया में अपना करियर 2009 में किंगफिशर कलैंडर गर्ल के तौर पर किया था।
याना गुप्ता: "बाबूजी जरा धीरे" चलो इस आइटम सांग के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने वाली याना गुप्ता भी किंगफिशर कैलेंडर गर्ल रह चुकी हैं।
ईशा गुप्ता: 'जन्नत 2' और 'राज थ्री' जैसी फिल्में कर चुकी ईशा गुप्ता 2007 की फेमिना मिस इंडिया की पार्टीसिपेट रह चुकी हैं। ईशा भी 2010 में किंगफिशर कैलेंडर के लिए पोज दे चुकी हैं।
सारा जेन डियास: 2007 की फेमिना मिस इंडिया ताज की विजेता सारा जेन डियास ने 2008 में फिल्म 'गेम' से बॉलीवुड डेब्यु किया। इससे पहले वो किंगफिशर कैलेंडर के लिए शूट कर चुकी थीं।
लीसा हेडन: 2011 में किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनी लीसा पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जो एक्ट्रेस बनने के बाद इस कैलेंडर में नजर आयीं। वो 2010 में फिल्म 'आयशा' से अपना डेब्यु कर चुकी थीं।
सोनाली राउत: 2014 में फिल्म 'एक्सपोज' से अपना डेब्यु करने वाली सोनाली 2010 में किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनीं।
टीना देसाई: किंगफिशर गर्ल टीना देसाई ने 2012 में फिल्म 'टैबल नंबर 21' से बॉलीवुड में एंट्री की।
मोनिकांगना दत्ता: किंगफिशर सुपर मॉडल बनने के बाद मोनिकांगना दत्ता 2010 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' में नजर आयीं।
नतालिया कौर: रियो डी जेनियोरियो में जन्मी नतालिया भी पहले किंगफिशर सुपर मॉडल बनीं और इसके बाद उन्होंने रामगोपाल वर्मा की 'डिपार्टमेंट' से डेब्यु करा।
कायरा दत्त: किंगफिशर कैलेंडर गर्ल कायरा दत्त ने अपना बॉलीवुड डेब्यु भी मधुर भंडारकर की फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' से ही किया था।
प्रीति देसाई: 2007 में मिस ब्रिटेन बनी प्रीति देसाई 2008 में किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनीं। उसके बाद अभय देयोल की ये एक्स गर्ल फ्रेंड फिल्म 'शोर इन द सिटी' में पहली बार नजर आयीं।
ब्रूना अब्दुल्लाह: ब्राजीलियन एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्लाह 2007 में किंगफिशर मॉडल बनीं और उसके बाद फिल्म 'कैश' के आइटम सांग से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यु किया।
स्यामी खेर: फिल्म 'मिर्जिया' से अपना ग्रैंड बॉलीवुड डेब्यु करने जा रही स्यामी खेर भी 2012 में किंग फिशर कैलेंडर गर्ल रह चुकी हैं।
करिश्मा कोटक: Toni & Guy and FCUK जैसे ब्रांड के लिए मॉडलिंग कर चुकी करिश्मा कोटक 2005 में किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनीं अौर उसके बाद उन्हें तेलगु फिल्म 'शंकर दादा जिंदाबाद' मिली। इसके बाद वो बॉलीवुड फिल्मों 'लखनवी इश्क' और 'लव अफेयर' में भी नजर आयीं।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk