कानपुर। साल 2019 में भारत में रिलीज होने वाली टाॅप 10 फिल्में जिन्हें गूगल पर सबसे अधिक बार सर्च किया गया...

कबीर सिंह

गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों में सबसे पहला नाम कबीर सिंह का है। ये फिल्म शाहीद कपूर और कियारा आडवाणी के करियर की कंट्रोवर्शियल मूवीज में शामिल है। ये 21 जून, 2019 को रिलजी हुई थी।

top movies in google trends 2019: इंडिया में गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च हुई 'कबीर सिंह','एवेंजर्स एंडगेम' व 'जोकर' भी लिस्‍ट में

एवेंजर्स एंडगेम

सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों में दूसरा नंबर एवेंजर्स एंडगेम का है। इस हाॅलीवुड मूवी की भारत में आधे से ज्यादा जनसंख्या दीवानी है। मालूम हो ये भारत में 26 अप्रैल, 2019 को रिलीज हुई थी।

top movies in google trends 2019: इंडिया में गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च हुई 'कबीर सिंह','एवेंजर्स एंडगेम' व 'जोकर' भी लिस्‍ट में

जोकर

वहीं हाॅलीवुड की जोकर मूवी को मास्टर पीस बताया गया है जिसे तीसरे नंबर पर सबसे अधिक सर्च किया गया है। मालूम हो ये मूवी भारत में 2 अक्टूबर को अंग्रेजी भाषा में आई थी।

top movies in google trends 2019: इंडिया में गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च हुई 'कबीर सिंह','एवेंजर्स एंडगेम' व 'जोकर' भी लिस्‍ट में

कैप्टन मार्वल

चौथा स्थान कैप्टन मार्वल के नाम रहा जो भारत में 8 मार्च, 2019 को रिलीज हुई। फिल्म वुमन सेंट्रिक हाॅलीवुड फिल्म है। गूगल सर्च में दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर हाॅलीवुड फिल्मों का कब्जा रहा जो भारत में सबसे अधिक सर्च की गईं।

top movies in google trends 2019: इंडिया में गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च हुई 'कबीर सिंह','एवेंजर्स एंडगेम' व 'जोकर' भी लिस्‍ट में

सुपर 30

12 जुलाई को रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 को पांचवे नंबर पर गूगल में सबसे अधिक सर्च किया गया। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला ये हिट साबित हुई।

top movies in google trends 2019: इंडिया में गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च हुई 'कबीर सिंह','एवेंजर्स एंडगेम' व 'जोकर' भी लिस्‍ट में

मिशन मंगल

वहीं रिएलिटी बेस्ड अक्षय कुमार की ड्रामा मूवी मिशन मंगल को गूगल सर्च पर छठा स्थान मिला। मालूम हो ये फिल्म 15 अगस्त, 2019 को रिलीज हुई थी और बाॅक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी की थी।

top movies in google trends 2019: इंडिया में गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च हुई 'कबीर सिंह','एवेंजर्स एंडगेम' व 'जोकर' भी लिस्‍ट में

गली ब्वाॅय

रणवीर सिंह की फिल्म गली ब्वाॅय सातवें नंबर पर है। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और कल्की कोचलीन ने अहम भूमिक निभाई थी। ये मूवी 14 फरवरी, 2019 को रिलीज की गई थी।

top movies in google trends 2019: इंडिया में गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च हुई 'कबीर सिंह','एवेंजर्स एंडगेम' व 'जोकर' भी लिस्‍ट में

वाॅर

वहीं ऋतिक रोशन, टाइगर श्राफ और वाणी कपूर स्टारर फिल्म वाॅर को भी गूगल पर आठवें नंबर पर सबसे अधिक सर्च किया गया था। इसमें टाइगर का डबल रोल था और ये 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।

top movies in google trends 2019: इंडिया में गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च हुई 'कबीर सिंह','एवेंजर्स एंडगेम' व 'जोकर' भी लिस्‍ट में

हाउसफुल 4

वहीं अक्षय कुमार और कृति सेनन की मल्टी स्टारर काॅमेडी फिल्म हाउसफुल 4 को सबने खूब पसंद किया और गूगल पर इसे नवें स्थान पर सर्च किया गया है। ये फिल्म 25 अक्टूबर को आई थी।

top movies in google trends 2019: इंडिया में गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च हुई 'कबीर सिंह','एवेंजर्स एंडगेम' व 'जोकर' भी लिस्‍ट में

उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक

उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक मूवी साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी और ट्रू इवेंट्स पर बेस्ड थी। इसमें विक्की कौशल ने दमदार एक्टिंग की और बाॅलीवुड में अपनी जगह और भी पक्की कर ली।

top movies in google trends 2019: इंडिया में गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च हुई 'कबीर सिंह','एवेंजर्स एंडगेम' व 'जोकर' भी लिस्‍ट में

Year Ender 2019: इस साल बने कई फेमस पुराने गानों के रीमिक्स, मिला लोगों का प्यार

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk