कानपुर। Top Songs in Google Trends: गूगल ट्रेंड्स पर साल 2019 में सबसे ज्यादा सर्च किए और सुने गए गानों की लिस्ट यहां देखें...

ले फोटो ले
सबसे ज्यादा जो गाना 2019 में सर्च किया गया वो किसी फिल्म का नहीं बल्कि एक एल्बम साॅन्ग है। इसे लोगों ने इस साल खूब सुना। ये मारवाड़ी साॅन्ग है जिसे इस शादी के सीजन या पार्टीज में सबसे ज्यादा प्ले किया गया है।
top songs in google trends 2019: साल में सबसे ज्‍यादा सर्च हुए गानों में le photo le से लेकर coca cola tu तक,यह रही लिस्‍ट
तेरी मेरी कहानी
इस साल हिमेश रेशमिया और रानू मंडल का साॅन्ग तेरी मेरी कहानी दूसरे नंबर पर कई बार सर्च किया गया है। दरअसल इस साॅन्ग से बाॅलीवुड में डेब्यू करने वाली रानू मंडल बहुत गरीब थीं और पहले रेलवे स्टेशन पर गाया करती थीं। हो सकता है कि उनकी वजह से इस गाने को काफी बार सर्च किया गया हो।

&


तेरी प्यारी-प्यारी दो अंखियां
ये गाना गूगल पर तीसरे नंबर पर बहुत बार सर्च किया गया है। इसे भिंडा औजला ने गाया है। इस गाने को टिक टाॅक जैसे प्लेटफार्म्स से और अधिक लोकप्रियता मिली है।
top songs in google trends 2019: साल में सबसे ज्‍यादा सर्च हुए गानों में le photo le से लेकर coca cola tu तक,यह रही लिस्‍ट
वास्ते

वहीं ध्वनि भानुशाली का वास्ते साॅन्ग भी काफी बार सुना गया और इसलिए ये 2019 की सर्च लिस्ट में चौथे स्थान पर है। इस एल्बम साॅन्ग को ध्वनि भानुशाली और निखिल डीसूजा ने गाया है।

&


कोका-कोला तू
वहीं फिल्म लुका-छुपी का साॅन्ग कोका-कोला तू पांचवें पायदान पर है। इसमें कृति सेनन और कार्तिक कार्यन ने बेहतरीन डांस किया है। ये फिल्म 1 मार्च, 2019 को रिलीज हुई थी।

&


गोरी तोरी चुनरी बा लाल-लाल रे

ये भोजपुरी भाषा का साल का सुपरहिट साॅन्ग है। इसे रितेश पांडेय ने गाया है। ये गाना लोगों को इतना पसंद आया कि गूगल ट्रेंड्स में इसे छठे स्थान पर जगह मिली है।
top songs in google trends 2019: साल में सबसे ज्‍यादा सर्च हुए गानों में le photo le से लेकर coca cola tu तक,यह रही लिस्‍ट
पल पल दिल के पास
ये एक फिल्म है जिससे 2019 में सनी देओल के बेटे करण देओल ने डेब्यू किया। इस फिल्म का टाइटल साॅन्ग है पल पल दिल के पास। ये रोमांटिक साॅन्ग युवाओं की पसंद बन गया और उन्होंने इसे इतनी बार सर्च किया कि गूगल ट्रेंड की लिस्ट में ये सातवें पायदान पर हैं। ये फिल्म इस साल 20 सितंबर को रिलीज हुआ है।

&


लड़की आंख मारे
रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म सिंबा का ये गाना तो अकसर ही लोगों की जुबान से गुनगुनाते सुनाई पड़ ही जाता है जिसे आंठवें नंबर पर सबसे अधिक सर्च किया गया है। ये 2018 के लास्ट में 28 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म सिंबा का साॅन्ग है।

&


पायलिया बजनी लाडो पिया
ये गाना काफी पुराना है पर इसे 2019 में सबसे ज्यादा बार गूगल पर सर्च किया गया है। ये टाॅप 10 गूगल ट्रेंड साॅन्ग की लिस्ट में नवें स्थान पर है।

top songs in google trends 2019: साल में सबसे ज्‍यादा सर्च हुए गानों में le photo le से लेकर coca cola tu तक,यह रही लिस्‍ट
क्या बात है

ये गाना इस साल की सर्च लिस्ट में 10वें पायदान पर है। मालूम हो इस एल्बम साॅन्ग को पंजाबी सिंगर हार्डी संधू ने गाया है जो साल 2018 में रिलीज हुआ था।

&



Top Movies in Google Trends 2019: इंडिया में गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च हुई 'कबीर सिंह', 'एवेंजर्स एंडगेम' व 'जोकर' भी लिस्‍ट में

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk