हर तस्वीर में दिखता कांग्रेस का हाथ

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनवरी में सियासी माहौल को गर्मा दिया था। उनका कहना था कि भगवान शिव से लेकर गुरु नानक और बुद्ध से लेकर महावीर तक हर किसी की तस्वीर में उन्हें कांग्रेस का हाथ दिखाई देता है।

2017 में नेताओं के वो 10 व‍िवाद‍ित बयान,ज‍िनसे राजनीत‍ि में मचा घमासान

बेटी की इज्जत से वोट की इज्जत बड़ी

जनवरी में पूर्व जनता दल (यूनायटेड) के नेता शरद यादव ने एक बड़ा विवादित बयान दिया था। बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए उनका कहना था कि बेटी की इज्जत से वोट की इज्जत बड़ी है।

2017 में नेताओं के वो 10 व‍िवाद‍ित बयान,ज‍िनसे राजनीत‍ि में मचा घमासान

चार पत्नी और 40 बच्चों के हिमायती

अक्सर ही विवादित बयान देने वाले साक्षी महराज ने इस साल भी एक बयान दिया था। जनवरी में उन्होंने कहा था कि जनसंख्या वृद्धि के लिए हिंदू जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए चार पत्नी और 40 बच्चों के हिमायती जिम्मेदार हैं।

2017 में नेताओं के वो 10 व‍िवाद‍ित बयान,ज‍िनसे राजनीत‍ि में मचा घमासान

प्रियंका से अधिक सुंदर स्टार प्रचारक 

साल के शुरू में भाजपा के सांसद विनय कटियार ने भी एक बयान दिया था। उनका कहना था कि उनकी भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा की तुलना में कहीं 'अधिक सुंदर स्टार प्रचारक' मौजूद हैं।

2017 में नेताओं के वो 10 व‍िवाद‍ित बयान,ज‍िनसे राजनीत‍ि में मचा घमासान

पहले मुसलमान हैं फिर हिंदुस्तानी

मदरसों में वंदे मातरम गाने को अनिवार्य किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी नेता माविया अली ने विवादित बयान दिया था। उनका कनहा था कि वह भारतीय से पहले मुसलमान हैं। पहले मुसलमान हैं फिर हिंदुस्तानी।

2017 में नेताओं के वो 10 व‍िवाद‍ित बयान,ज‍िनसे राजनीत‍ि में मचा घमासान

सेना के प्रमुख जनरल सड़क का गुंडा

पूर्व लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने जुलाई में भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत पर विवादित बयान दिया था। संदीप ने जनरल बिपिन रावत पर को सड़क का गुंडा कह दिया था।

2017 में नेताओं के वो 10 व‍िवाद‍ित बयान,ज‍िनसे राजनीत‍ि में मचा घमासान

ताजमहल को संस्कृति पर एक धब्बा

भाजपा विधायक संगीत सोम ने अक्टूबर में ताजमहल पर एक विवादित बयान दिया था। संगीत सोम ने विश्व के सात अजूबों में शामिल ताजमहल को 'भारतीय संस्कृति पर एक धब्बा' करार दिया था

2017 में नेताओं के वो 10 व‍िवाद‍ित बयान,ज‍िनसे राजनीत‍ि में मचा घमासान

संसद व राष्ट्रपति भवन गुलामी के प्रतीक

संगीत सोम की ताज महल की टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने बयान दिया था। उनका कहना था कि संसद भवन और राष्ट्रपति भवन को भी ध्वस्त कर दिया जाना चाहिए क्योंकि वे भी थे, एक अर्थ में, "गुलामी के प्रतीक" हैं।

2017 में नेताओं के वो 10 व‍िवाद‍ित बयान,ज‍िनसे राजनीत‍ि में मचा घमासान

मोदी नीच किस्म का आदमी

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने हाल ही में एक नए विवाद को जन्म दिया था। गुजरात विधानसभा चुनावों में पार्टी हार गई, तब उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को "नीच किस्म का आदमी" कहा था।

2017 में नेताओं के वो 10 व‍िवाद‍ित बयान,ज‍िनसे राजनीत‍ि में मचा घमासान

इनकी अपनी कोई पहचान नहीं होती

केंद्रीय राज्य मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने हाल ही में धर्मनिरपेक्ष और बुद्धिजीवी लोगों पर विवादित बयान दिया था। उनका कहना था कि ऐसे लोगों की अपनी कोई पहचान नहीं होती। इस पर काफी हंगामा मचा।

2017 में नेताओं के वो 10 व‍िवाद‍ित बयान,ज‍िनसे राजनीत‍ि में मचा घमासानगजब किस्से! अब देर से उठी तो पति ने दिया तलाक, फाइनली आज तीन तलाक से महिलाएं होंगी आजाद

National News inextlive from India News Desk