मैदान में कमाल दिखाने की जगह जेल हो आए ये 10 क्रिकेटर
1. नवजोत सिंह सिद्धू :
मामला साल 1988 का है। सिद्धू पर 66 साल के एक व्यक्ित की हत्या के मुख्य आरोपी की मदद करने का आरोप लगा था। यह केस तो पुराना था लेकिन जांच 2004 में हुई, तब तक सिद्धू राजनीति में आ चुके थे। सिद्धू को तीन साल की सजा और एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। साल 2006 में सिद्धू को काफी समय पटियाला जेल में गुजारना पड़ा था, हालांकि बाद में उन्हें बरी कर दिया गया।

मैदान में कमाल दिखाने की जगह जेल हो आए ये 10 क्रिकेटर
2. मखाया नतिनी :
साउथ अफ्रीका के खतरनाक गेंदबाजों में से एक मखाया का क्रिकेट करियर तो शानदार रहा। लेकिन साल 1999 में उनके ऊपर एक टीनएज लड़की के रेप मामले में शामिल होने का आरोप लगा। इसके लिए मखाया को 6 साल की सजा हुई और काफी समय जेल में गुजारने के बाद वकील की मदद से वह बाहर निकल पाए।

मैदान में कमाल दिखाने की जगह जेल हो आए ये 10 क्रिकेटर
3. एजाज अहमद :
पाकिस्तानी खिलाड़ी एजाज अहमद चेक बाउंस के दोषी पाए गए थे। इसके लिए एजाज को कई हफ्तों तक जेल की हवा खानी पड़ी थी।

मैदान में कमाल दिखाने की जगह जेल हो आए ये 10 क्रिकेटर
4. ल्यूक पॉर्मशबैक :
साल 2012 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ल्यूक आईपीएल खेलने भारत आए थे। यहां पर एक महिला के साथ छेडछाड़ के आरोप में ल्यूक को एक रात हवालात में गुजारनी पड़ी थी। ल्यूक उस समय किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा थे।
यह भी पढ़ें : यह सिख क्रिकेटर जल्द ही पाकिस्तान की ओर से खेलेगा क्रिकेट



मैदान में कमाल दिखाने की जगह जेल हो आए ये 10 क्रिकेटर
5. उमर अकमल :

पाकिस्तानी खिलाड़ी उमर अकमल को लाहौर में ट्रैफिक पुलिस से भिड़ने पर जेल की हवा खानी पड़ी थी। कुछ दिन बाद उमर को वार्निंग देकर छोड़ दिया गया था।

मैदान में कमाल दिखाने की जगह जेल हो आए ये 10 क्रिकेटर
6. फिल टफनल :

इंग्लैंड के फिल टनल को साल 1998 में होटल की महिला वेटर के साथ जबरदस्ती करने का दोषी पाया गया था। उस समय फिल को कुछ दिन जेल में गुजारने पड़े थे।
यह भी पढ़ें : दुनिया का एक मैदान ऐसा भी है जहां सिर्फ इस भारतीय बल्लेबाज ने बनाया रन



मैदान में कमाल दिखाने की जगह जेल हो आए ये 10 क्रिकेटर
7. क्रिस लुईस :
इंग्लिश खिलाड़ी क्रिस लुईस को 2009 में कोकीन की स्मगलिंग करते पकड़ा गया था। इसके चलते क्रिस को 13 साल की सजा हुई लेकिन बाद में माफी मांगने के कारण उनकी आधी सजा कम कर दी गई थी।

मैदान में कमाल दिखाने की जगह जेल हो आए ये 10 क्रिकेटर
8. सलमान बट, मो. आसिफ :
पाकिस्तान के इन तीनों खिलाड़ियों को साल 2010 में मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया था। जिसके चलते इन खिलाड़ियों का करियर बर्बाद हो गया और इन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

मैदान में कमाल दिखाने की जगह जेल हो आए ये 10 क्रिकेटर
9. एस. श्रीसंथ :
साल 2013 में आईपीएल में श्रीसंथ को स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया गया। श्रीसंथ के साथ ही क्रिकेटर अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण भी दोषी पाए गए और इन्हें जेल जाना पड़ा।
यह भी पढ़ें : क्रिकेट के इतिहास में आज ही के दिन हुआ पहला टाई टेस्ट मैच



मैदान में कमाल दिखाने की जगह जेल हो आए ये 10 क्रिकेटर
10. मो. आमिर :

पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज पर भी मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था। जिसके चलते आमिर को प्रतिबंध झेलना पड़ा साथ ही जेल की हवा भी खानी पड़ी।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk