चॉकलेटी हीरो रहे:

अभिनेता विनोद मेहरा 70 और 80 के दशक में फिल्मी पर्दे के कामयाब अभिनेताओं में गिने जाते थे। पर्दे पर इनकी एक अलग ही पहचान थी। इनके अभिनय के लोग बड़ी संख्या में दीवाने थे। यह उस दशक में एक चॉकलेटी हीरो माने जाते थे।

अभिनय का शौक:

हालांकि विनोद को बचपन से अभिनय का शौक था। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में फिल्म रागिनी में किशोर कुमार के बचपन का रोल उन्होंने निभाया था। इसके अलावा आई.एस. जौहर की फिल्म बेवकूफ (1960) और विजय भट्ट की फिल्म अंगुलिमाल (1960) में भी काम किया था।

रेस्‍तरां में विनोद मेहरा को देख शौरी ने हीरो बना दिया वरना मार्केटिंग एग्‍जीक्‍यूटिव ही बने रहते

टैलेंट हंट प्रतियोगिता:

1965 में टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के पति के कहने पर इसमें अभिनेता विनोद मेहरा ने भी भाग लिया था। इतना ही नहीं इस प्रतियोगिता में राजेश खन्ना समेत करीब करीब दस हजार लोग इसमें शामिल हुए।

उपविजेता घोषित हुए:

मजेदार बात तो यह है कि इस प्रतियोगिता में विनोद मेहरा लगभग फाइनल विनर हो चुके थे लेकिन अचानक से आखिरी में  विनर के रूप में राजेश खन्ना का नाम घोषित हो गया था और वह सुपरस्टार बन गए। जब कि विनोद मेहरा को उपविजेता घोषित किया गया।

रेस्‍तरां में विनोद मेहरा को देख शौरी ने हीरो बना दिया वरना मार्केटिंग एग्‍जीक्‍यूटिव ही बने रहते

एक थी रीता में:

फिल्मों में आने से पहले विनोद एक कंपनी में मार्केटिंग एक्सीक्यूटिव के तौर पर काम करते थे। ऐसे में एक दिन एक गेलार्ड रेस्तरां में फिल्म निर्माता शौरी की उन पर नजर पड़ी। उन्होंने विनोद को अपनी अगली फिल्म एक थी रीता में काम का ऑफर दिया।

पहली बार साथ:

यह फिल्म चल पड़ी। विनोद अपनी पहली ही फिल्म में नायक के रूप में छा गए थ्ो। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तनूजा थीं। वहीं इनके करियर को आगे बढ़ाने में अभिनेत्री मौसमी चटर्जी का जबरदस्त हाथ है। फिल्म अनुराग में ये पहली बार साथ आए।

रेस्‍तरां में विनोद मेहरा को देख शौरी ने हीरो बना दिया वरना मार्केटिंग एग्‍जीक्‍यूटिव ही बने रहते

रोमांस को लेकर:

अभिनेता विनोद मेहरा अभिनेत्री रेखा के साथ करीबियों और रोमांस को लेकर भी चर्चा में रहें। इसके साथ यह भी कहा जाता रहा है कि इन दोनों ने गुपचुप  शादी भी की थी। हालांकि इस बात को कभी विनोद मेहरा या फिर अभिनेत्री रेखा ने भी खुलकर नहीं स्वीकारा।

तीन शादियां की:

वहीं विनोद मेहरा ने तीन शादियां की थी। मीना ब्रोका, बिंदिया गोस्वामी के साथ भी इन्हों विवाह रचाया था। इसके बाद किरण भी इनकी पत्नी बनीं। किरण और विनोद की एक बेटी सोनिया और एक बेटा रोहन मेहरा है। सोनिया मेहरा भी अब फिल्मों में डेब्यू कर चुकी हैं।

रेस्‍तरां में विनोद मेहरा को देख शौरी ने हीरो बना दिया वरना मार्केटिंग एग्‍जीक्‍यूटिव ही बने रहते

फिल्ममेकिंग में भी:

विनोद फिल्ममेकिंग में भी उतरे थे। उन्होंने फिल्म 'गुरुदेव' बनाना शुरू किया। जिसमें उन्होंने ऋषिकपूर-अनिल कपूर और श्रीदेवी को रोल दिए थे। हालांकि इसके रिलीज से पहले ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह 30 अक्टूबर 1990 को इस दिया को अलविदा कह गए थे।

फेमस फिल्में रहीं:

विनोद की फिल्मों में लाल पत्थर, अनुराग, सबसे बड़ा रुपैया, नागिन, अनुरोध, साजन बिना सुहागन, घर, दादा, कर्तव्य, अमर दीप, जानी दुश्मन, बिन फेरे हम तेरे, स्वर्ग नर्क और खुद्दार जैसी फिल्में काफी फेमस रहीं।

इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने की एक से अधिक बार शादीजानते होंगे लेकिन यह पोस्टर देखकर नहीं पहचान पाएंगे कौन है यह

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk