10 मामले: जब मैदान पर गेंद और बल्‍ले के साथ क्रिकेटर्स में भी हो गया संघर्ष

1981 में पाक बल्लेबाज जावेद मियांदाद और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज डेनिस लिली के बीच मारपीट की नौबत आ गई थी। हालांक इस दौरान अंपायर ने मामले की गंभीरता समझते हुए दोनों खिलाड़ियों के बीच-बचाव किया था।

10 मामले: जब मैदान पर गेंद और बल्‍ले के साथ क्रिकेटर्स में भी हो गया संघर्ष

क्रिकेटर हरभजन सिंह और एंड्रयू सायमंड्स जनवरी 2008 का मामला सामने आया था। इस दौरान हरभजन सिंह यानी कि भज्जी ने एंड्रयू सायमंड्स को मैदान में बंदर कहा था। जिससे नस्लीय टिप्पणी करने की वजह से आईसीसी ने भज्जी पर बैन लगाया था।

10 मामले: जब मैदान पर गेंद और बल्‍ले के साथ क्रिकेटर्स में भी हो गया संघर्ष

2013 में विराट कोहली और इंग्लैंड के फास्ट बॉलर बैन स्टोक्स के बीच मैदान पर झगड़ा हो गया। कोहली के आउट होने पर स्ट्रोक्स ने उन पर कुछ कमेंट किया। जिस पर कोहली उनकी ओर बल्ला उठा कर बढ़े थे, लेकिन कुछ कदम चलने के बाद रुक गए थे।

10 मामले: जब मैदान पर गेंद और बल्‍ले के साथ क्रिकेटर्स में भी हो गया संघर्ष

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारतीय ऑलराउंडर जडेजा भी मैदान पर 2013 में भिड़ चके हैं। एंडरसन ने जडेजा को दांत तोड़ने की धमकी दी। इस पर जडेजा ने भी उन्हें पलट कर जवाब दिया था।

10 मामले: जब मैदान पर गेंद और बल्‍ले के साथ क्रिकेटर्स में भी हो गया संघर्ष

साल 2014 में वनडे मुकाबले में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को कप्तान धोनी द्वारा धक्का देने का मामला सामने आया था। मीरपुर मैदान पिच पर हुए इस मामले में धोनी पर आईसीसी धोनी पर शिकंजा कसा था। धोनी को मैच फीस का 75 फीसदी जुर्माना भरना पड़ा था।

10 मामले: जब मैदान पर गेंद और बल्‍ले के साथ क्रिकेटर्स में भी हो गया संघर्ष

2006 में भारत दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर था। यहां पर जोहान्सबर्ग में पहले टेस्ट की दूसरी पारी में श्रीसंत जब मैदान पर थे तभी दक्षिण अफ्रीका के आंद्रे रसेल ने श्रीसंत पर टिप्पणी कर दी। इस दौरान श्रीसंत ने भी उन्हें पलट कर जवाब दे दिया था।  

10 मामले: जब मैदान पर गेंद और बल्‍ले के साथ क्रिकेटर्स में भी हो गया संघर्ष

साल 2014 के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के स्पीडस्टर जॉनसन ने कोहली से भिड़ंत की थी। इसके पहले भी जॉनसन ने कोहली के ऊपर गेंद फेंक दी थी। जिस पर जवाब में कोहली कहां चुप रहने वाले थे। हालांकि बाद में उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी।

10 मामले: जब मैदान पर गेंद और बल्‍ले के साथ क्रिकेटर्स में भी हो गया संघर्ष

2007 में किकेट मैदान पर भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर और पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था। एक रन लेने के बाद गंभीर सीधे आफरीदी से भिड़ने चले गये थे। काफी बहस हुई। जिसके बाद अंपायरों ने इस झगड़े को खत्म करवाया था।

10 मामले: जब मैदान पर गेंद और बल्‍ले के साथ क्रिकेटर्स में भी हो गया संघर्ष

2013 में हुई बैश लीग में शेन वार्न और मार्लन सैमुएल्स के बीच तीखी नोंक-झोंक मैदान पर हुई थी। इस दौरान अंपायरों ने मामले को शांत कराया। वार्न ने उस वक्त माइक्रोफोन लगा रखा था। जिससे उनकी आवाज साफ़ सुनाई दे रही थी।

10 मामले: जब मैदान पर गेंद और बल्‍ले के साथ क्रिकेटर्स में भी हो गया संघर्ष

2014 में आईपीएल के दौरान में मिचेल स्टार्क और किरोन पोलार्ड का झगड़ा भी काफी यादगार रहा। स्टार्क की गेंद खेलते हुए पोलार्ड ने अपना बल्ला स्टार्क की तरफ फेंक दिया था। हालांकि बल्ला स्टार्क तक नहीं पहुंच पाया और वह चोटिल होने से बच गए थ्ो।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk