- सितंबर से ही देशी-विदेशी पर्यटकों के आने का सिलसिला हो जाता है शुरू

GORAKHPUR: गोरखपुर आने वाले टूरिस्ट्स के साथ बढ़तीं बदसलूकी की घटनाओं ने जिम्मेदारों के कान खड़े कर दिए हैं। यहां आन वाले टूरिस्ट्स पर पर्यटन पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सितंबर माह से पर्यटन पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था शुरू दी है। बीते दिनों सोनौली बॉर्डर के पास भारतीय टूरिस्ट्स पर अराजकतत्वों द्वारा हमला किए जाने के बाद से पुलिस और सख्त हो गई है। इस घटना के बाद गोरखपुर टूरिज्म रीजनल ऑफिस ने पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर पर्यटक पुलिस को कड़े निर्देश दिए हैं।

पिछले साल से एक्टिव है पर्यटन पुलिस

गोरखपुर व आसपास जिलों में आने वाले टूरिस्ट्स की सुरक्षा के लिए पिछले साल सीएम योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन पुलिस का गठन किया था। जिसके लिए पहले चरण में क्ख् टीमें बनाई गई थीं। पर्यटन पुलिस टीम में यूपी पुलिस के उन सिपाहियों को चुना जाता है जो हिंदी-अंग्रेजी के साथ अन्य विदेशी भाषाओं की जानकारी रखते हैं।

गोरखपुर आए टूरिस्ट्स

वर्ष भारतीय टूरिस्ट विदेशी टूरिस्ट कुल टूरिस्ट

ख्0क्भ् ख्फ्क्ब्ख्ब्फ् फ्भ्ब्भ्ख् ख्फ्ब्9म्9भ्

ख्0क्म् ख्फ्ब्म्क्ख्क् फ्भ्म्फ्8 ख्फ्8क्7भ्9

ख्0क्7 ख्ब्0भ्70भ् फ्म्ख्ब्9 ख्ब्ब्क्9भ्ब्

ख्0क्8 ख्7भ्फ्भ्ब्म् फ्87क्भ् ख्79ख्ख्म्क्

वर्जन

भारतीय पर्यटक हों या विदेशी, उनकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है। सुरक्षा के लिए पर्यटन पुलिस लगाई गई है जो हर पल मुस्तैद रहते हैं।

- रविंद्र कुमार मिश्रा, रीजनल टूरिज्म ऑफिसर गोरखपुर