आगरा। संजय प्लेस मे मंगलवार को अवैध पार्किंग वसूली के खिलाफ धरना आठवें दिन भी जारी रहा। आक्रोशित व्यापारियों ने भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी नगर निगम रूपी भैंस के आगे बीन बजा कर प्रदर्शन किया। संजय प्लेस में नवीन आगरा, भ्रष्ट आगरा के नारे लगाए। व्यापारियों ने बैंड बाजों के साथ संजय प्लेस में भैंस के साथ जुलूस निकाला। व्यापारियों ने भैंस को दोनों तरफ से कपड़े से सजा रखा था। सभी आक्रोशित व्यापारियों ने अवैध पार्किंग वसूली के खिलाफ यह निर्णय लिया कि बुधवार को सम्पूर्ण संजय प्लेस बाजार बन्द रहेगा। बुधवार को संजय प्लेस के सभी व्यापारी सामूहिक रूप से भारतीय जनता पार्टी से अपनी आस्थाओं से इस्तीफा देंगे और संजय प्लेस में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन करेंगे.एसोसिएशन के केएन अग्निहोत्री, एबी एस बघेल, हीरेन अग्रवाल, विनय मित्तल, आरएस सेंगर, किरबल प्रताप सिंह, कोमल सुराना व्यापारियों ने बन्द में सहयोग के लिए जनसंपर्क किया। जिसमें संजय प्लेस के सभी छोटे बड़े व्यापारियों और ठेल ढकेल वालों ने अति उत्साह से बुधवार को

बाजार बंद में अपना समर्थन देने का वादा किया।

शोशल मीडिया घटनाक्रम की जानकारी दी मंगलवार को व्यापारियों ने ट्विटर व शोशल मीडिया के जरिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ग्रह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संगठन महामंत्री सुनील बंसल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को ट्वीट कर घटनाक्रम की जानकारी दी। व्यापारियों के धरने को विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया। समर्थन देने वालों में समाजवादी पार्टी के विधायक असीम यादव, सपा के जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, राजपाल यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेकों कार्यकर्ताओं ने अपना समर्थन दिया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कपिल बाजपेई, जय किशन गुप्ता, महिला शांति सेना की वत्सला प्रभाकर, सामाजिक कार्यकर्ता आनंद राय, नरेश पारस, नेशनल चेम्बर के अध्यक्ष किशन गोयल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, संजय गोयल, कोषाध्यक्ष अनूप जिंदल ने व्यापारियों को अपना समर्थन दिया। धरने में बैठने वालों में सौरभ शर्मा, सागर, रणवीर सिंह, रणवीर जुरैल, ललित नारायन अग्रवाल, विनय मित्तल, देवेंद्र परिहार मौजूद रहे।