- व्यापारी बोले मंदी में कोई देश नहीं उभरता

- आदेश ठीक नहीं, व्यापारी व्यापार करेगा या सूचना देगा

Meerut। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा दो लाख की खरीदारी या फिर ट्रांजेंक्शन पर सरकार को जानकारी देना का व्यापारियों ने तुगलकी फरमान जैसा बताया। व्यापारियों ने कहा कि इनकम टैक्स को जानकारी दें या फिर व्यापार करें।

ये बोले व्यापारी

व्यापारियों को सूचनाओं में बांधना ठीक नहीं है। व्यापारी व्यापार करेगा या फिर पूरे दिन सूचनाएं ही बनाता रहेगा। नोटबंदी से पहले ही व्यापार ठप हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे व्यापारियों को हो रही है।

नवीन गुप्ता अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ

इस प्रकार के आदेश तुगलकी फरमान जैसे हैं। ऐसे आदेश से व्यापारियों को खासा नुकसान हो रहा है। अधिकांश व्यापारी इनकम टैक्स भरते है। व्यापारियों के पास कालाधन नहीं है।

-गुल्लु ठाकुर, सरधना व्यापार संघ अध्यक्ष

इस प्रकार के आदेश को देश को मंदी की ओर ले जाएंगे। यदि व्यापारी सूचनाएं ही देता रहेगा तो वह व्यापार कब करेगा। इस प्रकार के आदेश बिना सोचे और समझे हुए लिए हैं।

-कमल ठाकुर, उपाध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ

नोटबंदी के कारण पहले ही व्यापारी परेशान हैं। व्यापार एक प्रकार से ठप से हो गए हैं। सरकार ने इतनी पाबंदी लगा दी हैं कि व्यापार करना मुश्किल हो गया है। ऊपर से इनकम टैक्स ने एक और फरमान जारी कर दिया है। इस प्रकार से व्यापारियों को परेशान करना ठीक नही है।

-विजय आनंद मंत्री संयुक्त व्यापार संघ