- दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के सर्वे में सामने आया रिजल्ट

- महिलाओं और बिजनेसमैन ने किया जोरदार समर्थन

GORAKHPUR: शहर में ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए गवर्नमेंट ने जुर्माना बढ़ा दिया है। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के 'सर्वे ऑन ट्रैफिक प्रॉब्लम' में पूछे गए सवाल क्या आप को लगता है कि ट्रैफिक का फाइन बढ़ने से अब ट्रैफिक कंट्रोल होगा। इसका जवाब देते हुए ज्यादातर लोगों ने समर्थन किया। कहा कि ट्रैफिक फाइन बढ़ने से ट्रैफिक को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। सर्वे में हां, नहीं और थोड़ा सा असर होगा के ऑप्शन को चुनते समय अधिकांश लोगों ने कहा कि थोड़ा सा असर होगा। शहर की भ्9 फीसदी महिलाओं ने फाइन बढ़ाने का समर्थन किया। महिलाओं ने माना कि इससे लोग जागरूक होंगें। ओवर आल ब्म् फीसदी लोगों ने इसे असरदार बताया।

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर फाइन बढ़ गया है। जागरूकता अभियान की वजह से लोग हेलमेट पहनने लगे हैं। फोर व्हीलर वाले लोग सीट बेल्ट बांध रहे हैं। पूर्व में जिन लोगों ने कभी पाल्युशन टेस्ट नहीं कराया। वह लोग भी अपना पेपर दुरुस्त करा रहे हैं। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पब्लिक को अवेयर किया जा रहा है।

आदित्य प्रकाश वर्मा, एसपी ट्रैफिक

ट्रैफिक नियमों का लोग पालन कर रहे हैं। पहले लोग हेलमेट पहनने से बचते थे। जुर्माना बढ़ने से लोग हरकत में आए हैं। आनलाइन चालान होने पर बिना फाइन भरे राहत मिलना मुश्किल है।

निर्मल जालान, बिजनेसमैन

सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें। अधिकांश लोग जानबूझकर ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं। लेकिन ज्यादा जुर्माना होने से हर कोई ट्रैफिक नियम का पालन कर रहा है।

चंदन अग्रवाल, प्रोफेशनल

शहर में ट्रैफिक पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है। इसका असर भी है। बढ़ा जुर्माना लोगों को डरा रहा है।

अजय कुमार सिंह, बिजनेसमैन