छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : लौहनगरी के लोग सोमवार को सुबह से लेकर रात तक जाम लगा रहा। इससे आने-जानेवाले लोगों को काफी परेशानी हुई। एंबुलेंस, स्कूली बच्चे भी जाम की जद में आए। सुबह सात बजे से ही शहर में जाम लगना शुरू हो गया था और देर रात तक इसका असर रहा।

मानगो ब्रिज से शुरुआत

जाम की शुरुआत सुबह सात बजे के करीब मानगो ब्रिज से हुई। यहां मानगो चौक से साकची की तरफ जाने वाली सड़क जाम थी। इस वक्त मानगो के लोग अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। बड़ा ब्रिज जाम रहने की वजह से छोटे ब्रिज पर लोड बढ़ा। कई लोग जाम में फंसे और इस वजह से उनके बच्चे स्कूल देर से पहुंचे। इसके बाद दोपहर को डीसी आफिस के सामने तगड़ा जाम लगा। यहां अभिभावक संघ समेत कई संगठनों का प्रदर्शन था। डीसी ऑफिस के सामने गेट पर प्रदर्शन करने की वजह से यहां दोपहर साढ़े 12 बजे से दो बजे तक जाम लगा रहा। डीसी दफ्तर वाली सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित था। मरीन ड्राइव गोलचक्कर से साकची गोलचक्कर जाने वाले लोगों को साकची बंगाल क्लब का रास्ता पकड़ना पड़ा। इस वजह से बंगाल क्लब तिराहा और साकची गोलचक्कर पर भी जाम लग गया। ढ़ाई बजे के करीब बंगाल क्लब के पास मौजूद तिराहे पर जबर्दस्त जाम लगा। इस वजह से साकची ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों को यहां मोर्चा संभालना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद यहां वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।

त्योहार के चलते भी हुई दिक्कत

साकची गोलचक्कर और मानगो ब्रिज पर रात आठ बजे तक जाम रहा। विश्वकर्मा पूजा की वजह से मानगो चौक के करीब लोग पूजा सामग्री की खरीदारी कर रहे थे। इस वजह से यहां जाम के हालात रहे।

प्रदर्शन से होती है परेशानी

डीसी दफ्तर के सामने आए दिन समाजसेवी प्रदर्शन करते हैं। कभी-कभी प्रदर्शन करने वाले सड़क जाम कर देते हैं या फिर सड़क पर खड़े हो जाते हैं। इस वजह से डीसी दफ्तर वाली रोड जाम होने से लोगों को दिक्कत होती है।