sanam.singh@inext.co.in

JAMSHEDPUR: पूर्वी सिंहभूम जिले में आज से 10 फरवरी तक 30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन भी किया जा रहा है। लोगों को जागरुक करने के लिए नौ फरवरी को रन फॉर सेफ्टी दौड़ भी आयोजित की जा रही है। इतने प्रयास रोड सेफ्टी पर प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे हौं, फिर भी जाम तथा हादसे शहर में रुकने नाम नहीं ले रहे। इसका सबसे बड़ा कारण ट्रैफिक पुलिस के पास जवानों की भारी कमी है।

943 जवानों की कमी

शहर में ट्रैफिक पुलिस के जवानों की काफी कमी है। इस कारण यातायात व्यवस्था सुगम बनाने में कठिनाई हो रही है। जमशेदपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 1,071 जवान की स्वीकृत पद हैं, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए सिर्फ 128 जवान की तैनाती है। ऐसे में 943 जवानों की कमी है। जवानों की कम संख्या होने के कारण चौक चौराहों में जाम हटाना तथा चालान काटने कार्य ठीक तरीके से नहीं हो पाता है। 12 लाख की आबादी वाले शहर को संभालने के लिए 128 जवानों संख्या काफी कम है। ट्रैफिक जवानों की कमी के कारण शहर की सड़कों पर ट्रकों का कब्जा रहता है।

कई चौराहों में नहीं जवान

जवानों की संख्या कम होने की वजह से शहर के कई चौराहों पर ट्रैफिक जवानों की तैनाती नहीं है। शहर में जुस्को चौराहा, काशीडीहए बर्मामाइंस गोलचक्कर, मरीनड्राइव, टीएमएच चौराहाए टाटा कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन, स्टेशन, करनडीह, सिदगोड़ा, टेल्को आदि चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं रहती है। लौहनगरी में एक डीएसपी और 127 ट्रैफिक जवानों से ही शहर का ट्रैफिक कंट्रोल किया जा रहा है। शहर में करीब 6.50 लाख वाहन पंजीकृत हैं।

राजस्व में वसूलने में दूसरा स्थान

जमशेदपुर ट्रैफिक विभाग जुर्माना वसूल करने में राज्य में दूसरे नंबर पर है। रांची के बाद वाहन चैकिंग में जुर्माने के तौर सबसे ज्यादा राजस्व जमशेदपुर से ही दिया जाता है। शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग लगातार चेकिंग कर रहा है।

शहर में जाम बड़ी समस्या

दोपहर बाद नो इंट्री खुलने के बाद शहर में भारी वाहनों का प्रवेश होता है। वहीं, बड़े वाहन लगे होने से जेम्को साउथ गेट रोड, मानगो पुल, भुइयांडीह, लिट्टी चौक, एमजीएम हॉस्पिटल गोलचक्कर, बंगाल रोड, बिष्टुपुर, स्टेशन ओवरब्रिज, जुबिली पार्क, जुगसलाई रंग गेट, कालीमाटी, साकची शीतला मंदिर चौक, डिमना चौक, सुनसुनिया गेट, ट्यूब गेट आदि में जाम की समस्या बनी रहती है।

अवैध पार्किंग बनी रोड़ा

शहर में सड़क किनारे होने वाले अतिक्रमण के चलते सड़कों पर जाम लग रहा है। शहर में खाली स्थानों पर पार्किंग के स्थान पर अतिक्त्रमण होने से आए दिन जाम लग रहा है। वहीं कई स्थानों पर सड़क किनारे खड़े वाहनों की वजह से जाम लग रहा है।

पदनाम स्वीकृत पद उपलब्ध कमी

डीएसपी 01 01 00

इंस्पेक्टर 05 05 00

सब इंस्पेक्टर 25 1 25

सहायक सब इंस्पेक्टर 125 45 80

हवलदार 70 00 70

आरक्षी 845 77 768

शहर में साल दर साल बढ़े वाहन

साल बाइक कार कुल

2013-14 34520 4990 45868

2014-15 40067 5684 51531

2015-16 49009 5554 59676

2016-17 42293 4953 51197

2017- 18 58650 7626 65365

शहर में कुल वाहन

कुल वाहन 653650

बाइक 499323

बस 769

कार 73917

ऑटो 24400

शहर में ट्रैफिक थाने

जुगसलाई

मानगो

गोलमुरी

बिष्टुपुर

मानगो

जवानों की तैनाती की जरूरत

जुगसलाई- रेलवे स्टेशन गेट, बैंक ऑफ इंडिया के पास, कजारिया मेंशन, पावर हाउस, रेलवे फाटक, बाटा चौक

बिष्टुपुर- तलवार बिल्डिंग चौक, सोनी पेट्रोल पंप, स्टील सिटी नर्सिग होम, छप्पन भोग, मैला टंकी, लोयोला लाइट सिग्नल, जनरल ऑफिस लाइट सिग्नल

साकची - शीतला मंदिर, बाराद्वारी चौक, बंगाल क्लब मोड़, सागर होटल मोड़, किताब लाइन, वॉकी-टॉकी मोड़, चौधरी बिल्डिंग मोड़, बाग-ए-जमशेद चौक, जुबिली पार्क गेट नंबर एक, पुराना कोर्ट मोड़, बर्निग घाट मोड़ , ग्रेजुएट कॉलेज मोड़

मानगो - हीरा होटल, पायल सिनेमा के पास

गोलमुरी - ट्यूब कंपनी गेट, टिनप्लेट चौक, लिट्टी चौक, मर्सी हॉस्पिटल चौक

ट्रैफिक डिपार्टमेंट में बलों की कमी को लेकर सीनियर अधिकारियों से लिखित मांग की गई है। ट्रैफिक बलों में बढ़ोतरी का आश्वासन विभाग की ओर से मिला है, जल्द ही शहर में पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक बल मौजूद रहेगा।

-शिवेंद्र कुमार, ट्रैफिक डीएसपी, जमशेदपुर