राजीव धीमान को देहरादून वन प्रभाग पद पर मिली तैनाती

- एसपी सुबुद्धि को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी की जिम्मेदारी

DEHRADUN: बुधवार को वन विभाग के ब्0 वनाधिकारियों के तबादले किए गए। इनमें फ्भ् भारतीय वन सेवा (आईएफएस) व पांच राज्य वन सेवा (पीएफएस) के अधिकारी शामिल हैं। एसीएस डॉ। रणवीर सिंह की ओर से इस बावत आदेश जारी किए गए हैं। खास बात यह रही कि केंद्र से प्रतिनियुक्ति से वापस लौटी प्रमुख वन संरक्षक डॉ। रेखा पै को वन पंचायत व कम्युनिटी फॉरेस्ट्री का प्रभार व अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव डॉ। धनंजय मोहन को कैंपा के सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रतीक्षारत अपर प्रमुख वन संरक्षक विनीत कुमार पांगती को इसी पद पर वन पंचायत एवं सामुदायिक वानिकी का प्रभार दिया गया है।

राजीव धीमान को दून वन प्रभाग

प्रतीक्षारत मुख्य वन संरक्षक वीके गांगटे को आईटीजीसी देहरादून, मुख्य वन संरक्षक केशव राजू मुरलीधर को जीएम वन विकास निगम, मुख्य वन संरक्षक मनोज चंद्रन को मुख्य वन संरक्षक मुख्यालय, एसपी सुबुद्धि को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का मेंबर सेक्रेटरी बनाया गया है। इसके अलावा मुख्य वन संरक्षक डॉ। राजेंद्र सिंह को निदेशक वानिकी प्रशिक्षण संस्थान हल्द्वानी, डॉ। कपिल कुमार जोशी को मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं व प्रोजेक्ट डायरेक्टर जायका, बीपी गुप्ता को मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन, गिरधारी सोना को मुख्य वन संरक्षक सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ हल्द्वानी के पद पर तैनात किया गया है। हाल में डीएफओ दून की जिम्मेदारी संभाल रहे पीके पात्रो को कार्ययोजना अधिकारी टौंस व चकराता वन प्रभाग, वन संरक्षक यमुना वृत्त एवं समन्वयक देहरादून चिडि़याघर बनाया गया है। इसी प्रकार से राजीव धीमान को देहरादून वन प्रभाग पद पर तैनाती दी गई है।

पांच एसडीओ को डीएफओ पर तैनाती

पांच सहायक वन संरक्षकों को प्रभारी डीएफओ के पदों पर तैनाती देते हुए तबादले भी किए गए हैं। इनमें रामअवतार जाटव (भूमि सर्वेक्षण निदेशालय देहरादून), इंद्रेश उपाध्याय (भूमि संरक्षण लैंसडौन), आरके सिंह (बागेश्वर वन प्रभाग), गुलवीर सिंह (भूमि संरक्षण रानीखेत) व संतराम (लैंसडौन वन प्रभाग) शामिल हैं।