आगरा। पॉश कॉलोनी बाग फरजाना में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। कमलेश टंडन हॉस्पिटल के समाने लगा विशाल नीम का पेड़ अचानक से सड़क पर आकर गिर गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सड़क पर कोई नहीं था। जबकि अस्पताल के सामने खड़ी एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ के गिरने की सूचना मिलते ही पार्षद संजय राय ने नगर निगम की टीम, टोरंट की टीम को बुलाकर रास्ता खुलवाया।

सवा बारह बजे हुआ था हादसा

रोजाना की तरह अस्पताल और पास के कॉलेज के साथ अन्य लोगों का आना जाना लगा हुआ था। तभी करीब सवा बारह बजे जोर से धमाका हुआ। अस्पताल के समाने लगा बड़ा नीम का पेड़ अस्पताल के मुख्य गेट के समाने आकर गिर गया। पेड़ के नीचे खड़ी एंबुलेंस बुरी तरह टूट गई। एंबुलेंस की छत और शीशे चकनाचूर हो गई। गनीमत की बात यह रही कि इस बुरी घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मौके पर नगर निगम, पार्षद, वन विभाग और टोरंट की टीम ने रास्ते को खुलवाया। जिससे आवागमन शुरू किया जा सका।

ट्रैफिक की थम गई रफ्तार

दोपहर के सवा बारह बजे हादसा होते ही बाग फरजाना सड़क की रफ्तार थम गई। पेड़ की टूटी टहनियां कहीं जान माल का हानि न कर दे। इसके लिए सड़क को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया। आरबीएस कॉलेज से एमजी रोड जाने वाले इस रास्ते पर दिन भर लोगों का आवागमन लगा रहता है। ऐसे में लोगों को मदिया कटरा की रोड की ओर से जाना पड़ा। सड़क के बाधित होने पर हरी पर्वत, मदिया कटरा पर जाम लगा रहा।

खोखली हो गई थी नीम की नींव

कमलेश टंडन हॉस्पिटल के सामने ठेल लगाने वालों ने बताया कि नीम का पेड़ भले ही विशाल था लेकिन उसकी नींव पूरी तरह से खोखली हो चुकी थी। ऊपर से पूरा पेड़ हरा था। पेड़ का वजन अधिक होने से पेड़ की नींव वजन नहीं झेल पाई और विशाल नीम का हरा भरा पेड़ धराशाई हो गया। ऐसे पेड़ों से जान माल का खतरा बना रहता है।

वर्जन फोटो निहारिका फोल्डर में

बहुत तेज धमाके के साथ आवाज हुई। अचानक के देखा कि पेड़ गिर गया। पास में खड़ी एंबुलेंस बुरी तरह से टूट गई थी।

बबलू, प्रत्यक्षदर्शी

अस्पताल में दिन-रात मरीज और परिजनों का आना-जाना लगा रहता है। उस समय कोई नहीं था। जोर की आवाज होने पर सब भागे। लोगों ने अपनी भागकर जान बचाई है।

मानिक चंद, चाट विक्रेता