-चिट्ठियां बता रहीं कि देवेंद्र के कई लड़कियों से थे संबंध

-पुलिस को देवेंद्र की अलग-अलग राइटिंग की कई चिट्ठियां मिलीं

-2 बजकर 40 मिनट पर कपूर फैक्ट्री से हुआ आउट, घर और ससुराल में टीमें

<-चिट्ठियां बता रहीं कि देवेंद्र के कई लड़कियों से थे संबंध

-पुलिस को देवेंद्र की अलग-अलग राइटिंग की कई चिट्ठियां मिलीं

-ख् बजकर ब्0 मिनट पर कपूर फैक्ट्री से हुआ आउट, घर और ससुराल में टीमें

BAREILLY: BAREILLY: परसाखेड़ा ट्रिपल मर्डर में देवेंद्र की फरारी से उस पर पुलिस का शक और गहरा होता जा रहा है। लगातार मिल रहे एवीडेंस उसके खिलाफ जा रहे हैं। पुलिस को अब देवेंद्र की कई चिट्ठियां मिल गई हैं। ये चिट्ठियां अलग-अलग राइटिंग की लिखी हुई हैं, जिससे पुलिस को लग रहा है कि उसके कई अन्य लड़कियों से भी संबंध रहे होंगे। पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में वह ख् बजकर ब्0 मिनट पर कपूर फैक्ट्री से आउट होता साफ दिख रहा है। उसका फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें फर्रुखाबाद और एटा में डेरा डाले हुए हैं। फिलहाल, उसकी गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो सकेगा कि हत्या में उसका हाथ है या नहीं। यदि है तो क्या किसी के कहने पर उसने हत्या की है।

आखिर किसने लिखी देवेंद्र की चिट्ठी

पुलिस सोर्सेस की मानें तो पुलिस को उसकी आधा दर्जन चिट्ठियां मिली हैं। इनमें वे चिट्ठियां हैं जिनमें से कुछ उसने लिखी हैं तो कुछ उसके पास आई हैं। इनमें एक-दो चिठ्ठी में अलग राइटिंग है। जिससे लग रहा है कि उसके लिए चिट्ठी किसी और ने लिखी है। पुलिस उस शख्स के बारे में भी पता लगा रही है कि उसके लिए किसने चिट्ठियां लिखी हैं। दूसरी और उसके और अंशू के किसी अन्य शख्स के द्वारा फोटो खींचने से भी साफ लग ही रहा है कि उसका कोई जरूर साथी है। अलग-अलग चिट्ठियों से लग रहा है कि वह उसके कई अन्य लड़कियों से भी संपर्क रहे हैं। इनमें से कुछ लड़कियां उसके गांव के आसपास की बताई जा रही हैं।

हत्या के बाद इतनी देर तक क्यों रूका देवेंद्र

पुलिस की अब तक जांच कह रही है कि देवेंद्र हत्या में शामिल है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है कि यदि देवेंद्र ने तीनों हत्याएं की हैं तो वह हत्या के बाद इतनी देर तक क्यों उस एरिया में रहा। वह चाहता तो मौके से तुरंत फरार हो सकता था। ठेकेदार के बेटे के ख् बजे तक मौजूद होने की बात के बाद सीसीटीवी फुटेज से भी क्लियर हो गया है कि वह ख् बजकर ब्0 मिनट तक कपूर फैक्ट्री के अंदर मौजूद था। सीसीटीवी फुटेज में उसकी एंट्री भी दिख रही है। इसके अलावा वह अंदर आधा दर्जन युवकों के साथ मौजूद है। उसने रेड कलर की शर्ट पहन रखी है। जिससे लग रहा है कि वारदात करने के बाद वह कपूर फैक्ट्री में गया और फिर जैसे ही उसे पता चला कि उसका नाम आ रहा है तो वह वहां से भाग गया। पुलिस के मन में ये सवाल भी उठ रहे हैं कि यदि देवेंद्र ने रंजिशन नौकरानी को मारा तो उसने फिर मालकिन को क्यों मारा। मान लिया जाए कि उसने बचाने आई मालकिन को मार दिया, लेकिन उसने असहाय मालिक को क्यों मार दिया। यही सवाल मालकिन से रंजिश पर भी आ रहा है। फिलहाल इन सवालों का जवाब देवेंद्र ही दे सकता है।

क्राइम ब्रांच की टीमें डाले हैं डेरा

पुलिस अभी देवेंद्र को ही हत्या में शामिल होना मान रही है, जिसके चलते क्राइम ब्रांच की टीमें उसे पकड़ने के लिए लगी हुई हैं। शाहजहांपुर की क्राइम ब्रांच के दारोगा ने बरेली की क्राइम ब्रांच को उन लोगों के बारे में जानकारी दी है, जो देवेंद्र तक उसे पहुंचा सकते हैं। मंडे रात से ही टीमें उन लोगों की मदद से देवेंद्र की तलाश में लगी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी।

देवेंद्र की फरारी उस पर ज्यादा शक बढ़ा रही हैं। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी में लगी हुई हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरे राज से पर्दा उठ सकेगा।

धर्मवीर सिंह यादव, एसएसपी बरेली