साइबर क्राइम से बचने के लिए सीबीएसई करेगा बच्चों को सजग

स्कूलों में दी जाएगी साइबर सिक्योरिटी को लेकर जानकारी

Meerut। सोशल साइट्स पर होने वाले फ्रॉड और साइबर क्राइम से अब ट्रू स्टोरीज बच्चों को अवेयर करेंगी। सीबीएसई ने इसके लिए अनूठी पहल की है। इसके तहत स्कूलों में सिलेबस में साइबर सिक्योरिटी कोर्स को भी जोड़ा गया है। जिसमें बच्चों को साइबर क्राइम से जुड़ी सभी बारीकियां समझाई जाएंगी।

पेरेंट्स को भी मिलेगी जानकारी

साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी सिर्फ स्टूडेंट्स तक ही सीमित नहीं रहेगी। बल्कि पेरेंट्स को भी इससे अवेयर करवाया जाएगा। इसके तहत स्कूलों में होने वाली पीटीएम में पेरेंट्स को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए बकायदा आधे घंटे की अलग से क्लास भी आयोजित होगी। एक्सप‌र्ट्स का मानना है कि स्कूली स्टूडेंट्स इंटरनेट का बहुत ज्यादा यूज करते हैं। अधिक जिज्ञासा की वजह से वह सोशल मीडिया और अन्य साइट्स पर क्रिमिनल एक्टिविटीज में फंस जाते हैं। स्टूडेंट्स इंटरनेट पर कैसे सेफ सर्फिंग करें इसकी जानकारी भी स्टूडेंट्स को दी जानी चाहिए।

प्रैक्टिकल पर होगा विशेष जोर

स्कूलों में बच्चों को थ्योरी बताने के अलावा प्रैक्टिकली नॉलेज भी दी जाएगी। इसके तहत उन्हें ईमेल, व्हाट्सऐप, फेसबुक आदि अन्य सोशल साइट्स के जरिए होने वाली धोखाधड़ी, हैकिंग सहित अन्य तरह के फर्जीवाड़े की जानकारी और उनके बचाव के बारे में बताया जाएगा। फिलहाल ये कोर्स 11वीं और 12वीं के बच्चों के लिए होगा।

बच्चों को सुरक्षा की जानकारी होना जरूरी है। पैरेंट्स को भी इसके संबंध में अवेयर किया जाएगा, ये एक अच्छी पहल है।

डॉ। अल्पना शर्मा, प्रिंसिपल, डीएवी

इंटरनेट के प्रयोग के साथ ही साइबर क्राइम भी बढ़ने लगा है। स्टूडेंट्स को इसकी जानकारी मिलना बहुत जरूरी है। सीबीएसई की ये अच्छी पहल है।

डॉ। वाग्मिता त्यागी, वाइस प्रिंसिपल, गार्गी ग‌र्ल्स स्कूल