- पोस्टमार्टम के बाद बच्ची सहित तीनों मृतकों का शव पहुंचा घर

- एक साथ उठीं तीन अर्थियां, ब्रज घाट में किया अंतिम संस्कार

Meerut: आज शहर में हर किसी की जुबां पर बीती रात शास्त्रीनगर में हुए ट्रिपल सुसाइड की कहानी थी। गुरुवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। जब तीनों शव पैतृक घर पहुंचे, तो कोहराम मच गया। एक साथ तीन अर्थी देख हर किसी की आंखे भर आई। देर शाम तीनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए गढ़ गंगा भेज दिया गया।

अवैध संबंधों की सुगबुगाहट

सगे संबंधियों में तो अवैध संबंध वाली बात कोई बोलने को तैयार नहीं था। लेकिन दबी जबान से हर किसी के मुंह पर पति-पत्‍‌नी और वो की कहानी साफ नजर आ रही थी। साथ ही साथ लोग ये भी कहते नजर आ रहे थे, कि घरवालों की मर्जी के बिना योगेश ने बरखा से शादी की थी। दोनों में काफी प्यार भी था। फिर योगेश इतना निर्दयी कैसे हो सकता है.?

बहन के घर ज्यादा जाती थी

बरखा की बहन आंचल थापरनगर में रहती है। करीबी लोगों का कहना था कि बरखा उससे ज्यादा बात करती थी, साथ ही उसका थापरनगर आना-जाना भी था, जिसे योगेश कभी पसंद नहीं करता था। इस बात को लेकर भी दोनों में कई बार लड़ाई हो चुकी थी। घटना वाले दिन भी देर रात तक जब बरखा का फोन नहीं उठा, तो आंचल रात 12 बजे वहां पहुंची और योगेश का शव पंखे पर लटका देखा था।

चल रहा था विवाद

परिवार के नजदीकी लोगों की मानें तो योगेश का पत्‍‌नी बरखा से लंबे समय से विवाद चल रहा था। घर के अन्य लोगों को इस झगड़े से दूर रखने के लिए वह पत्नी और बेटी के साथ किराए के फ्लैट में रहने लगा। लोगों से वह कहता था कि पत्नी की वजह से उसे अलग रहना पड़ रहा है, जबकि उसका इरादा परिवार से अलग रहने का नहीं है।

ब्रजघाट में हुआ अंतिम संस्कार

देर शाम परिजन शवों को लेकर ब्रजघाट के लिए रवाना हो गए, वहीं उनका अंतिम संस्कार किया गया।

बच्ची का क्या कसूर था

मां-बाप की लड़ाई में भेंट चढ़ गई मासूम अनन्या का शव मानों सवाल कर रहा था। हर किसी जुबान पर एक ही बात थी, मां-बाप की लड़ाई में मासूम अनन्या क्या कसूर था? हर कोई उस मनहूस घड़ी को कोस रहा था जब योगेश ने ऐसा कदम उठाया।

ये था मामला

नौचंदी थाना क्षेत्र के सेक्टर छह में फ्लैट नंबर 683 में किराए पर रहने वाले रूपम एम्पोरियम के मालिक शांति स्वरूप वर्मा के बेटे योगेश वर्मा (36) पत्‍‌नी बरखा (32) और 11 साल की बेटी सनाया उर्फ आन्या की लाशें बुधवार आधी रात को बंद फ्लैट से बरामद हुई थी। योगेश की लाश पंखे पर लटकी हुई थी। बरखा और सनाया उर्फ आन्या की लाश बेड पर थीं। दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे। चेहरे नीले पड़ चुके थे। जांच पड़ताल में सामने आया कि योगेश ने पत्‍‌नी से मारपीट के बाद उसे और बेटी आन्या को जहर पिला दिया। दोनों की मौत के बाद उसने खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। योगेश ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें उसने इस कदम के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराने के लिए लिखा था। पुलिस ने तीनों शवों को मोर्चरी भेज दिया था। गुरुवार दोपहर शवों का पोस्टमार्टम हुआ। शाम पांच बजे तीनों शवों को योगेश के पिता शांति स्वरूप वर्मा के आवास पर लाया गया तो कोहराम मच गया। दी।