कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Rakhi Sawant Hospitalised: टीवी की कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत की के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। राखी की तबीयत अचानक खराब होने के वजह से उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हालत काफी ज्यादा खराब है और वो एक साथ कई गंभीर बीमारियों का सामना कर रही हैं।

किन बीमारियों से घिरी हैं राखी?
राखी के एक्स-हसबैंड रितेश सिंह ने मीडिया को बताया कि, 'डॉक्टर के मुताबिक, राखी के पेट में सूजन है। किडनी भी खराब हुई है और उन्हें हार्ट प्रॉब्लम भी है। डॉक्टर्स ने टेस्ट किए हैं, लेकिन सभी टेस्ट की रिपोर्ट्स अब तक नहीं आई हैं। सोनोग्राफी की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें ट्यूमर काफी बढ़ा दिख रहा है। ये ट्यूमर कैंसर ग्रस्त है या नहीं, डॉक्टर अब इसकी जांच कर रहे हैं। कुल मिलाकर, सिचुएशन सही नहीं है।'

काफी दर्द में हैं राखी
रितेश ने आगे बताया कि, 'राखी मेंटल और फिजिकल दोनों पेन से गुजर रही हैं। राखी हंसकर अपनी बातें रखती हैं, इसीलिए लोग उन्हें सीरियसली नहीं लेते। कई बार उसके साथ मार-पीट हो चुकी है। उसने इस बारे में लोगों को बताया, लेकिन किसी ने विश्वास नहीं किया। लोगों को लगा कि वो मजाक कर रही हैं। मैं जानता हूं कि वो सही बोल रही हैं। उनकी हेल्थ पर असर हुआ है। अब उसकी जान पर बन आई है। लोगों को समझना चाहिए कि उसका नेचर कैसा भी हो, लेकिन वो भी इंसान है। अभी हम सिर्फ उसकी रिकवरी का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद आगे देखेंगे।'

कैसी है राखी की फाइनेंशियल कंडीशन?
रितेश ने राखी की फाइनेंशियल कंडीशन के बारे में बताते हुए कहा कि, 'फिलहाल राखी की आर्थिक स्थिति सही नहीं। पूरे घर का खर्चा वे खुद ही संभालती हैं। हालांकि, अभी के मेडिकल बिल की रकम ज्यादा नहीं हुई, जिसकी पेमेंट मैं खुद कर रहा हूं। बता दें कि हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद से राखी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।