नई दिल्ली (आईएएनएस)। अरब सागर में फंसे एक व्यापारी जहाज (मर्चेंट शिप) से चालक दल के लोगों को बाहर निकालने के लिए एक ऑपरेशन चलाया गया था। इस दाैरान सोमवार तड़के करीब 20 लोगों को बाहर निकाल लिया गया। पोत त्रिदेवी प्रेम भारी बारिश के बाद बह गया था और काफी दूर अरब सागर के मंगलाैर पोर्ट में जाकर रुका था। इस संबंध में भारतीय तटरक्षक अधिकारियों ने कहा कि जहाज से रविवार देर रात एक अलर्ट मिला था।
Chandrayaan 2 : आज दोपहर ऑर्बिटर से अलग होगा लैंडर विक्रम
जहाज अमृता को चालक दल की मदद के लिए तुरंत भेजा गया

इसके बाद चालक दल को बचाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। भारतीय तटरक्षक अधिकारियों ने जहाज अमृता को चालक दल की मदद के लिए तुरंत एक बचाव दल के साथ रवाना किया गया। अधिकारियों का कहना था कि हमने करीब 2.30 बजे 13 क्रू मेंबर्स को बाहर निकालने में सफलता पा ली थी। यह ऑपरेशन बेहद खराब और कठिन समुद्री परिस्थितियों में किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि पोत त्रिदेवी प्रेम की मरम्मत शुरू की जा चुकी है।

National News inextlive from India News Desk