स्लग: छिनतई मामले में अरेस्ट सद्दाम हुसैन व मो सद्दाम ने पुलिस को दिया बयान

-नशे की टैबलेट खाकर चुराई बाइक, फिर निकल पड़े छिनतई करने

RANCHI(8 Oct): छिनतई मामले में गुरुवार को गिरफ्तार सद्दाम हुसैन और मो। सद्दाम ने पुलिस के समक्ष कई खुलासे किए हैं। दोनों ने बताया कि एक दुकान से पहले नशे की टैबलेट ली। इसके बाद चोरी की पल्सर बाइक से पिछले दो दिनों में आठ महिलाओं के गले से चेन की छिनतई की। सद्दाम हुसैन ने पुलिस को बताया है कि उसने मोबाइल चोरी से अपराध की दुनिया में कदम रखा फिर धीरे-धीरे वह चेन छिनतई करने लगा। बीते चार अक्टूबर को दोनों ने हरमू के निगम पार्क से मुहर्रम के दिन पल्सर बाइक चुराई। इसके बाद छिनतई के लिए निकल गए। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

देवा को बेचते थे सोने की चेन

चुटिया थानेदार अनिल कर्ण के मुताबिक, दोनों देवा नामक युवक को छिनतई के चेन बेचते थे। पुलिस देवा की तलाश में जुट गई है। इसके अलावा सद्दाम ने अपने कई साथियों का नाम भी बताया है। इनमें माया भाई, दानिश, बबलू राइडर व मो सादिक शामिल हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

नशा के लिए करते हैं छिनतई

सद्दाम के अनुसार, चार अक्टूबर को चोरी की बाइक से उन्होंने सबसे पहले हिनू चौक में एक महिला का चेन छिना, फिर कांटाटोली बुलेट शोरूम के पास से स्कूटी सवार महिला, रिम्स चौक के पास, टैगोर हिल के पास व डिबडीह पुल के पास भी एक महिला से चेन की छिनतई कर घर लौट गए। दूसरे दिन पांच अक्टूबर को हिनू चौक में चेन छीनी। इसके बाद डोरंडा में एक महिला का पर्स छीनने के प्रयास में पकड़े गए। बताया कि वे नशे के आदि है और इसी के लिए लूटपाट का रास्ता चुना था।