-नहाने के दौरान आरा जिले के अलग-अलग गांवों में घटना

patna@inext.co.in
PATNA : भोजपुर जिले के अलग-अलग जगहों पर रविवार को बाढ़ के पानी में डूबनेसे दो बच्चों की मौत हो गई। जिसके बाद गांवों में कोहराम मच गया। दोनों हादसा पानी में नहाने के दौरान हुआ। पहली घटना कारनामेपुर ओपी अन्तर्गत माधोपुर गांव में घटी। रविवार की सुबह दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी मे नहाने गए एक बालक की डूबने से मौत हो गई। बाद में इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। लेकिन, चिकित्सक ने जांचच्परांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक सूरज साह(13वर्ष) माधोपुर गावं निवासी धनराज साह का पुत्र था। बालक गांव के ही मध्य विद्यालय में कक्षा पांचवी में पढ़ता था। घटना संबंध साढ़े गयारह बजे बजे की है। इसे लेकर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल,आरा में कराया गया। हादसे में मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बंगाल गए पिता को दी सूचना

कारनामेपुर ओपी के माधोपुर गांव निवासी धनराज साह को कुल दो पुत्र थे। जिसमें सूरज सबसे बड़ा था। सबसे छोटे बेटे का नाम छोटू है। बड़े बेटे की मौत के बाद छोटे ही जीने का सहारा बच गया है। बेटे के वियोग में सोनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा कि दुकानदार धनराज साह एक रोज पहले बंगाल के दुर्गापुर ससुराल गए थे। रविवार को उन्हें फोन पर बेटे की मौत की सूचना मिली। आसपड़ोस के लोग सोनी देवी को ढांढस बंधाने में लगे हुए थे। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पडा है।