रामगढ़: नईसराय-गिद्दी मार्ग के ¨बझार में बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार एक्सप्लोसिव वैन ने ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे चार बच्चों को रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही दो सगी बहनों (स्टूडेंट्स) की मौत गई। जबकि एक छात्रा व एक छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। अफरा-तफरी के माहौल में दोनों को नईसराय स्थित सीसीएल सेंट्रल हॉस्पिटल में प्राइमरी ट्रीटमेंट कराने के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ¨बझार कॉलोनी में कोहराम मच गया। रामगढ़ थाना प्रभारी ने घटनास्थल पहुंचकर वैन को जब्त कर लिया है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, ¨बझार कॉलोनी के समीप से ट्यूशन पढ़कर तीन बच्चियां व एक बच्चा सड़क किनारे होते हुए अपने घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार एक्सप्लोसिव वैन जेएच11डी-1019 ने पीछे से चारों बच्चों को रौंद दिया। इसमें ¨बझार निवासी सुनील यादव की दो पुत्री सपना कुमारी (14) व नीतू कुमारी (9 )की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सुनील यादव की पुत्री छोटी कुमारी (11) व देवचंद दास के पुत्र अनुज कुमार (14) को रिम्स रेफर किया गया है।

घायल बच्ची बोली-पीछे से धक्का मारा

हादसे में गंभीर रूप से घायल सुनील यादव की सात वर्षीय छोटी कुमारी ने केंद्रीय अस्पताल नईसराय में पुलिस को बताया कि वे लोग ट्यूशन पढ़ कर लौट रही थी। सड़क के एकदम किनारे ही सभी चल रही थीं। इसी दौरान गाड़ी ने सड़क से नीचे उतर कर सभी को पीछे से धक्का मार दिया। छोटी ने बताया कि देखते ही देखते दीदी सपना व नीतू के शरीर से खून बहने लगा।