JAMSHEDPUR: बिहार के राजद नेता व सिवान के पूर्व सांसद मो। शहाबुद्दीन का शूटर सिवान निवासी राजू जमशेदपुर और रांची में अपराध करने वाले युवकों को संरक्षण देता था। रांची में फ्0 मई को लोहरदगा के माइंस कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल पर फाय¨रग करने के बाद सौरभ सिंह अपने साथी सूर्या के साथ राजू के ठिकानों पर छिपा हुआ था। दोनों ने मिलकर जमशेदपुर में एक के बाद एक ताबड़तोड़ भ्क् महिलाओं से चेन छिनतई कर पुलिस की नींद हराम कर दी थी। कदमा थाने की पुलिस ने डीबीएमएस स्कूल मोड़ के पास से सिवान निवासी राजू के सहयोगियों सौरभ सिंह और सूर्या उर्फ परमेंद्र कुमार को धर दबोचा। ईस्ट सिंहभूम के एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी पर रांची के सुखदेवनगर थाने की पुलिस ने इनसे कदमा थाना में पूछताछ की।

जेल में हुई थी दोस्ती

सौरभ बिहार के औरंगाबाद जिलांतर्गत टंडवा थाने के पांडू और सूर्या कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद मुहल्ला का रहने वाला है। सौरभ सिंह और राजू की दोस्ती रांची में जेल में रहने के दौरान हुई थी। सौरभ सिंह उसकी पत्नी व सूर्या शंकोसाई स्थित रोड नंबर ब् के खड़ीया बस्ती निवासी प्रेम प्रकाश दुबे के अपार्टमेंट में किराए पर रहते थे। सौरभ सिंह के शंकोसाई स्थित आवास पर चेन की खरीद करने पहुंचे सोनार चंदन कुमार वर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ये सामान बरामद

दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने दो नाइन एमएम पिस्तौल, देशी कट्टा समेत बाइक, स्कूटी, सोने की पांच चेन और आइटेन कार बरामद की है।

सौरभ व सूर्या का है क्रिमिनल रिकॉर्ड

एसएसपी ने बताया कि सौरभ सिंह रांची के डोरंडा थाना से मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में ख्00भ् में जेल जा चुका है। इसके अतिरिक्त वह रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में सोना-चांदी की दुकान में डकैती की योजना बनाने में ख्0क्ब् में सहयोगी सुदामा सिंह के साथ जेल गया था। सूर्या कोडरमा जिले के तिलैया थाना से ख्009, ख्0क्0 एवं पारस बिगहा थाना से ख्0क्क् और गया के टेकारी थाना से ख्0क्म् में गिरफ्तार किया गया था।

माइंस कारोबारी पर की थी फायरिंग

एसएसपी के मुताबिक लोहरदगा के व्यवसायी ज्ञानचंद अग्रवाल को रांची में गोली मारने के लिए अरविंद पटेल ने नंदन गोप को सुपारी दी थी। नंदन गोप ने भ्0 हजार रुपए में सौरभ को व्यावसायी ज्ञानचंद को गोली मारने के लिए तैयार किया था। जिसके बाद फयाज, राहुल सिंह आदि के साथ मिलकर सौरभ ने व्यावसायी ज्ञानचंद पर फायरिंग की और सिवान जाकर शहाबुद्दीन के शूटर के पास शरण ले ली थी।

मानगो बस स्टैंड में बेचते थे सोना

एसएसपी के मुताबिक चैन छिनतई के बाद रांची और मानगो बस स्टैंड में गया के सोना व्यावसायी चंदन कुमार वर्मा को सोना बेचा जाता था। गिरोह के सदस्य सूर्या उर्फ परमेन्द्र कुमार की पत्नी गया की रहने वाली है। सूर्या की पत्नी द्वारा इन लोगों ने गया के सोना व्यावसायी चंदन वर्मा से संपर्क साधा। जिसके बाद सोने की खरीद ब्रिकी के लिए सोना व्यवसायी को अकसर मानगो व रांची बस स्टैंड बुला कर सोना बेचा जाता था।

डेढ़ माह से शहर में सक्रिय थे दोनों

एसएसपी अनुप टी मैथ्यू ने बताया कि सौरभ सिंह व सूर्या पिछले डेढ़ माह से शहर में चैन छिनतई को घटना को अंजाम दे रहे थे। इन्होंने मानगो के उलीडीह एरिया के

एक हफ्ते में दिया कई कांड को अंजाम

सौरभ व सूर्या ने मिलकर पिछले एक हफ्ते में छिनतई के कई कांड को अंजाम दिया है। एसएसपी ने बताया कि इन्होंने कदमा, सोनारी, गोलमुरी व सिदगोड़ा से लगातार तीन बार चैन छिनतई, रांची के बरियातू से भ् बार चैन छिनतई की घटना को एक हफ्ते में अंजाम दिया।

चेन छिनतई करने वाले सौरभ सिंह और सूर्या उर्फ परमेंद्र कुमार के पास से तीन पिस्तौल बरामद की गई है। दोनों का संपर्क बिहार के मो। शहाबुद्दीन के शूटर सिवान निवासी राजू से रहा है। ज्ञानचंद्र अग्रवाल पर फाय¨रग की घटना के बाद सौरभ सिंह सिवान में फरारी काट रहा था।

-अनूप टी मैथ्यू, एसएसपी, जमशेदपुर