- महिला के परिजनों ने अस्पताल के अंदर की तोड़फोड़

- नवजात के पिता ने लापरवाही बरतने का लगाया आरोप

बरेली : बदायूं रोड के एक प्राइवेट अस्पताल में महिला सहित एक नवजात की मौत हो गई। महिला घर वालों ने हॉस्पिटल में पथराव कर दिया। वहीं नवजात की मौत पर आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही परिजनों को शांत कराया। उसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। महिला के घर वालों ने सुभाषनगर थाने में तहरीर दी है।

डिलीवरी के बाद महिला ने तोड़ा दम

सुभाषनगर के बग्गा कॉलोनी निवासी फतेह बहादुर टेलर है। एक साल पहले उसकी शादी बदायूं की रहने वाली फूलवती से हुई थी। फ्राइडे को उसने पत्‍‌नी को बदायूं रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। सैटरडे सुबह फूलवती ने एक बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी और देर शाम उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल में तोड़फोड़ और पथराव कर दिया। इस मामले स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ। प्रीति वैश्य ने बताया कि जब महिला हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी। उसके शरीर में महज 6 ग्राम हीमोग्लोबिन था। कमजोरी की वजह से महिला की मौत हुई है।

नवजात के घर वालों ने किया हंगामा

वहीं दूसरे मामले में सुभाषनगर के रौंधी मिलक निवासी विष्णु की पत्‍‌नी ऊषा ने इसी हॉस्पिटल में एक बेटे को जन्म दिया था। सैडरडे को नवजात की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित घर वालों ने हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर सुभाषनगर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि महिला के घर वालों ने हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेगी।