शहर से मां का इलाज कराकर घर लौट रहे दो भाइयों की बिजली गिरने से मौत हो गई। उनकी मां गंभीर रूप से झुलस गई। घटना शनिवार रात हुई। सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पिपराइच चिलबिलवा, साहू टोला निवासी छोटू प्रजापति की पत्नी बासमती की तबियत खराब थी। शनिवार को छोटू के दोनों बेटे रामदयाल और राम सकल अपनी मां का इलाज कराने बाइक से गोरखपुर आए। रात में आंधी-पानी के बीच घर लौट रहे थे। तभी नैयापार में पास अचानक बिजली चमक कर गिर पड़ी। दोनों बेटों की मौत हो गई। मां गंभीर रूप से झुलस गई। रात में करीब 12 बजे उधर से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। गंभीर बासमती को मेडिकल कॉलेज में भतीज् कराया गया। रामदयाल के पीछे उसकी पत्‍‌नी शिवकुमारी देवी, दो बेटी पम्मी 16 वर्ष तथा आंचल 14 वर्ष और बेटा किशन 14 वर्ष का है। वहीं, रामसकल अपने पीछे पत्‍‌नी सीमा और बेटा आदर्श, दो लड़की प्रिया और पल्लवी को छोड़ गए हैं।

गांजा के साथ युवक-युवती अरेस्ट

बाघागाड़ा फोरलेन एकला बंधे पर रविवार सुबह एक युवक और युवती गांजा के साथ पकड़े गए। दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें गांजा बरामद हुआ। युवती की पहचान बिहार, सिवान कचहरी निवासी प्रियंका देवी के रूप में हुई। वह दाउदपुर में किराए पर कमरा लेकर रहती है। युवक रामगढ़ताल एरिया के झरवा मोहल्ले का रहने वाला है। युवती काफी दिनों से एक महिला के संरक्षण में गांजा का कारोबार करती है। पकड़े जाने पर वह किसी मैडम से बात करने का दबाव पुलिस पर बना रही थी। तस्करी गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।