रांची : रांची रोड पर फुदी स्थित आशा किरण सेल्टर होम के पास शुक्रवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक व रांची से रनिया जा रही गुडि़या बस के बीच आमने-सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में गुडि़या बस सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। जिससे दोनों गाडि़यों के परखच्चे उलट गई। इस दुर्घटना में तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें से बस ड्राइवर, ट्रक ड्राइवर व ट्रक के क्लीनर समेत बस में सवार 24 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार करने के बाद रिम्स रांची भेज दिया गया। अन्य चार घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं हल्की-फुल्की चोट लगने वाले कुछ यात्री घटनास्थल से निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए चले गए।

गैस कटर की मदद से निकाला बाहर

दुर्घटना के बाद तुरंत स्थानीयों की भीड़ लग गई। अन्य वाहन सवारों के साथ स्थानीयों ने बस के अंदर से घायलों को बाहर निकाला। इसी बीच सूचना मिलने पर खूंटी पुलिस समेत कोबरा बटालियन के जवान मौके पर पहुंच गए और घायलों को निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजने की व्यवस्था में जुट गए। बस व डंपर के चालक स्टेय¨रग के पास केबिन में ही बुरी तरह से फंसे थे। उन्हें निकालने के लिए जेसीबी और गैस कटर की मदद ली गई। डंपर चालक को निकालने में करीब एक घंटा लग गया। दुर्घटना में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना मिलने पर एसपी आशुतोष शेखर व एसडीपीओ, खूंटी आशीष कुमार महली सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की व्यवस्था की। एसडीपीओ आशीष कुमार महली ने बताया कि घायलों को रिम्स भेजने के दौरान रास्ते में कहीं जाम की स्थिति न हो इसे देखते हुए सदर अस्पताल से रिम्स रांची तक ग्रीन कॉरीडोर बनवाया गया।

ये पहुंचे रिम्स

खूंटी के मैदान टोली निवासी सुषमा टोपनो (42), ए। टोपनो (40), मनसिंह टोपनो (40), आशुतोष सिंह (35), बानो निवासी महेंद्र सिंह (23), मानहातु निवासी अनिल भेंगरा (28), दशाय मुंडा (60), रांची निवासी कृष्णा कुमार (42), संजय प्रसाद (30), पूनम देवी (20), केन्दुदाह निवासी प्रकाश हेमरोम (25), डोड़मा निवासी अशिसान गुडि़या (20), आशुतोष सिंह (26), महादेव रोड, खूंटी निवासी देवदु (55), अड़की निवासी नारायण मुंडा (45), संदीप गुडि़या (35), हेसाग निवासी नितेश कुमार (12), रांची निवासी सुमन केरकेट्टा (26), खूंटी निवासी निकोलस बारला (45), अड़की निवासी पूरन स्वांसी (45), अनगड़ा निवासी शबनम (16) एवं दीप्ती कंडुलना (21) समेत दो अज्ञात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स, रांची भेजा गया है।

खूंटी सदर अस्पताल में इलाजरत घायल

नगड़ी निवासी संगीता देवी, अंगराबाड़ी निवासी रीना कुमारी, सुमन निकोलस केरकेट्टा, दस्सा कोंगाड़ी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।