- दौराला में सड़क पार कर रहे दो लोगों की हादसे में मौत

Meerut: दौराला में हाइवे पर दादरी गांव के सामने पैदल सड़क पार कर रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन कुचल गया। दोनों को गंभीर हालत में एंबूलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन जिस वाहन ने टक्कर मारी थी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। साथ ही पुलिस ने भी कोई खास कोशिश नहीं की।

यह है मामला

दादरी का रहने वाला जितेंद्र (फ्भ्) पुत्र तेजपाल खेती करता था। वहीं गांव का इलियास (ब्0) पुत्र इस्माईल फर्नीचर का काम करता था। रविवार की शाम करीब पांच बजे दोनों हाइवे पर गांव के सामने सड़क पार कर रहे थे। तभी मुजफ्फरनगर की ओर से तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन आया और दोनों को कुचल गया। दोनों सड़क पर खून से लथपथ मौत से जूझ रहे थे। जहां गांव के लोगों ने दोनों को उठाया और हाइवे की एंबूलेंस से पास सर्वहितअस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया।

पता नहीं कौन मार गया

जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंचे जितेंद्र के भाई योगेंद्र ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान पहुंची पुलिस ने मामले में कोई खास एक्शन नहीं लिया। जहां एक्सीडेंट करने वाले वाहन की खोजबीन करने की जहमत भी नहीं उठाई। दोनों की बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया गया।