-गोंदा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर के बंद घर से दिनदहाड़े चोरी

-विक्टिम सीसीएल के मैनेजर ने दर्ज कराया मामला

-चोरों ने गहनों के अलावा किसी चीज को हाथ नहीं लगाया

RANCHI: गोंदा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में चोरों ने दिन-दहाड़े एक घर का ताला तोड़कर दो लाख के गहने उड़ा लिए। इस बाबत मकान मालिक सुभाष सिंह ने गोंदा थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताते चलें कि सुभाष सिंह सीसीएल में मैनेजर हैं। शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ कार सर्विसिंग कराने के लिए घर से दस बजे निकले थे। क्ख् बजे जब वे लोग घर लौटे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। घर के सामान बिखरे पड़े हैं। खुली पड़ी अलमारी पर नजर गई तो उसमें से दो लाख के उनकी पत्नी के जेवरात गायब मिले।

फिर बंद घर बना निशाना

राजधानी में चोरी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। वहीं चोरियों में एक बात कॉमन है कि चोर बंद घरों को ही अपना निशाना बना रहे है। दिन दहाड़े ये लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं। ऐसे में अब सिक्योरिटी पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर घटना के वक्त सिक्योरिटी कहां रहती है। कहीं सिक्योरिटी की मिलीभगत से ही चोर घटनाओं को अंजाम तो नहीं दे रहे हैं।

पुलिस का कैसा चेकिंग अभियान

सिटी में चोरों ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। पुलिस अपराध पर लगाम लगाने के लिए दिन-रात चेकिंग अभियान चला रही है। गाडि़यों को रोक-रोककर उनके कागजात की भी जांच कर रही है। शनिवार को सिटी में पुलिस ने जगह-जगह गाडि़यों को रोककर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिटी में कुछ अपराधी प्रवेश कर चुके हैं। इसके बावजूद चोर अपने काम को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं। महिला से चेन छिनतई हो रही है इसके बावजूद पुलिस खाली हाथ बैठी है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर पुलिस के अलर्ट रहने के बावजूद चोर कैसे घटना को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं। जबकि एसएसपी ने शुक्रवार को सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया था कि उनकी थोड़ी सी भी लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी।