JAMSHEDPUR: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर व धालभूम में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला, तो पश्चिमी सिंहभूम से भी तीन संक्त्रमित मिलने की खबर आई है। पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही पश्चिमी सिंहभूम में कुल संक्त्रमितों की संख्या 13 हो गई है, जबकि पूर्वी सिंहभूम में मिले दो कोरोना पॉजिटिव के साथ इस जिले में संक्त्रमितों की कुल संख्या 27 हो चुकी है। जमशेदपुर में पाया गया कोरोना संक्त्रमित व्यक्ति पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का रहनेवाला है और टीएमएच में इलाजरत था। वह विगत 24 मई को टीएमएच में भर्ती हुआ था। मंगलवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे टीएमएच के ही कोराना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान का काम शुरू कर दिया गया।

धालभूमगढ़ में मिला एक पॉजिटिव

धालभूमगढ़ के दोलकी गांव में रहे प्रवासी मजदूर का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। यह मजदूर कदमा क्वारंटीन सेंटर में था। यह मजदूर मुंबई से आया था। इस मजदूर आठ अन्य मजदूर भी आये थे। सभी के सभी धालभूमगढ़ के दोलकी गांव के रहनेवाले हैं। ये सारे मजदूर 21 मई को जमशेदपुर पहुंचे थे। वहीं उन सभी मजदूरों की जांच की गई। ये मजदूर जिद पर अड़े थे कि वे सभी स्वस्थ्य हैं। उन्हें ईद पर घर जाने दिया जाए। प्रशासन ने क्वारंटीन सेंटर से सभी मजदूरों को दोलकी गांव पहुंचाया। मंगलवार को इनमें से एक मजदूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

ईस्ट सिंहभूम में 27

मंगलवार को मिले इन दोनों कोरोना पॉजिटिव के साथ ही पूर्वी सिंहभूम में कोरोना संक्त्रमितों की संख्या 27 हो गई है। सरायकेला-खरसावां जिले में अबतक कोरोना पॉजिटिव की संख्या चार जबकि पश्चिमी सिंहभूम में अबतक अब 13 है। इस तरह कोल्हान में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 44 हो चुकी है। इसके पूर्व सोमवार को पूर्वी सिंहभूम में एक जबकि पश्चिमी सिंहभूम में तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में मिला कोरोना पॉजिटिव महाराष्ट्र से लौटकर आया था और उसे सरकारी क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था।

पहली कोरोना संक्रमित ठीक हुई

पूर्वी सिंहभूम जिले की पहली कोरोना संक्रमित युवती ठीक हो गई है। उसे उपायुक्त रविशंकर शुक्ला बुधवार को चाकुलिया स्थित आवास के लिए सम्मान के साथ विदा करेंगे। जिले में कोरोना पॉजिटिव का मामला चाकुलिया में ही मिला था, जिसमें एक युवक व युवती शामिल थे। ये कोलकाता से 10 मई को चाकुलिया आए थे। 12 मई को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद इन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के कोविड वार्ड में इलाज किया जा रहा था। मंगलवार को युवती की अंतिम जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई, जिसके बाद डॉक्टरों ने युवती को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया।