-यूजीसी ने स्वामी विवेकानंद सिंगल गर्ल चाइल्ड फेलोशिप राशि को बढ़ाया

-पहले दो साल की फेलोशिप राशि 12400 से 25000 व तीसरे-चौथे साल की 15500 से 28000 हुई

-सोशल साइंस में रिसर्च करने वाली सिंगल गर्ल चाइल्ड स्टूडेंट को मिलती है फेलोशिप

RANCHI: सिंगल गर्ल चाइल्ड के पैरेंट्स के लिए अच्छी खबर है। ऐसी स्टूडेंट को मिलने वाली फेलोशिप की राशि लगभग दोगुनी कर दी गई है। जी हां, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने स्वामी विवेकानंद सिंगल गर्ल चाइल्ड फेलोशिप की पहले दो साल की राशि बढ़ा कर क्ख्ब्00 से ख्भ्000 व तीसरे-चौथे साल की फेलोशिप राशि क्भ्,भ्00 से बढ़ा कर ख्8000 रुपए कर दी है। गौरतलब हो कि यह फेलोशिप सोशल साइंस में रिसर्च करने वाली ग‌र्ल्स स्टूडेंट्स को दी जाती है।

7000 ग‌र्ल्स को फायदा

गौरतलब हो कि स्वामी विवेकानंद सिंगल गर्ल चाइल्ड फेलोशिप वैसी स्टूडेंट को मिलती है, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हों। हर साल पांच से सात हजार ऐसी ग‌र्ल्स स्टूडेंट को यूजीसी की ओर से फेलोशिप दी जाती है। रिसर्च में जागरूकता बढ़ाने के लिए ही इस साल से यह राशि लगभग दोगुनी कर दी गई है।