GORAKHPUR:

डीडीयूजीयू एनएसएस को-आर्डिनेटर डॉ। केशव सिंह ने बताया कि 1 से 31 जनवरी, 2020 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले रिपब्लिक डे परेड शिविर में डीडीयूजीयू एनएसएस से स्वयंसेविका पूजा प्रजापति पुत्री बेचन प्रसाद (चन्द्रकान्ती रमावती देवी महिला पीजी कालेज) एवं स्वयंसेवक शिवम तिवारी पुत्र योगेन्द्र तिवारी (सेंट एंड्रयूज कालेज, गोरखपुर) का चयन हुआ है। दोनों स्वयंसेवक 1 से 31 जनवरी, 2020 तक 'अ‌र्न्तराष्ट्रीय युवा हास्टल, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली' में रहेंगे। इनके चयन पर वीसी प्रो। विजय कृष्ण सिंह, रजिस्ट्रार डॉ। ओम प्रकाश, प्रति कुलपति प्रो। हरी शरण, रूसा को-आर्डिनेटरप्रो। राजवन्त राव, शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो। विनोद कुमार सिंह, डीएसडब्लू प्रो। रविशंकर सिंह, प्रो। हर्ष कुमार सिन्हा, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्रनाथ सिंह, डॉ। बीएन सिंह, निर्भय नारायण सिंह, संतोष सिंह, डॉ। जेके लाल, डॉ। अपर्णा मिश्र सहित संबंधित कालेज एवं सभी कालेज परिवार एवं स्वयंसेवको के पैरेंट्स ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।