- फैमिली मेंबर्स ने लगाया दहेज के लिए मारने का आरोप

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र : तिवारीपुर व झंगहा एरिया में आग से झुलसकर दो महिलाओं की मौत हो गई। उनके परिवार वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

स्टोव की टंकी फटने से हुआ हादसा

तिवारीपुर एरिया के बसियाडीह डोमिनगढ़ निवासी रामलखन की 22 वर्षीय पत्‍‌नी यशोदा सैटर्डे शाम खाना बना रही थी। इसी दौरान स्टोव की टंकी फट गयी जिसमें यशोदा बुरी तरह से झुलस गयी। ज्यादा जलने से उसकी मौत हो कई। यशोदा के पिता चंद्रशेखर का आरोप है कि उसके ससुराल वाले आए दिन दहेज के लिए मारते-पीटते थे। उन्होंने यशोदा को जलाकर मार डाला है। चंद्रशेखर ने यशोदा के सास-ससुर और देवर के खिलाफ तहरीर दी है। उसका पति बाहर कमाता है।

ससुरालियों ने नहीं दी मौत की जानकारी

शाहपुर एरिया की जंगल मातादीन की रहने वाली पूजा की शादी पांच साल पहले झंगहा एरिया के रमपुरा निवासी बबलू के साथ हुई थी। 12 अगस्त को अचानक आग लगने से 15 अगस्त की सुबह उसकी मौत हो गई.मृतका की मौसी लक्ष्मी का आरोप है कि ससुराल वाले आये दिन एक लाख रुपये दहेज की मांग करने रहे थे। पूजा ने इस संबंध में जानकारी दी थी। जब पंचमी लेकर उसके घर पहुंचे तो पता चला कि वह आग से झुलस गयी है। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिर जानकारी हुई कि उसकी मौत हो गयी है। मामले में ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।