-आर रवि प्रसाद एंड टीम को बड़ी राहत, विपक्ष को झटका

JAMSHEDPUR: टाटा वर्कर्स यूनियन के संविधान संशोधन पर श्रमायुक्त ने मुहर लगा दी है। इससे अध्यक्ष आर। रवि प्रसाद एंड टीम को बड़ी राहत मिली है। हालांकि श्रमायुक्त कार्यालय से अभी तक यूनियन को कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। फिर भी बुधवार को यूनियन कार्यालय में इसको लेकर दिन भर चर्चा का बाजार गरम रहा। टाटा वर्कर्स यूनियन के वर्तमान पदाधिकारियों ने क्भ् मई को यूनियन के संविधान में संशोधन किया था। इस संशोधन को मुद्दा बनाते हुए अलग-अलग समय पर विपक्ष के लोगों ने विरोध दर्ज कराया था।

हुई मामले की जांच

श्रमायुक्त के निर्देश पर उपश्रमायुक्त एसएस पाठक ने मामले की जांच की। इस दौरान दोनों पक्षों से लिखित जवाब दाखिल करने को कहा गया था। इसके आलोक में पक्ष-विपक्ष ने अपना-अपना जवाब उन्हें भेज दिया था। दोनों पक्षों का जवाब पढ़ने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उप श्रमायुक्त ने श्रमायुक्त को भेजी थी। मामले में निर्णय देने के लिए यूनियन के पदाधिकारी पिछले दो-तीन सप्ताह से रांची का चक्कर लगा रहे थे। बुधवार को भी यूनियन की ओर से उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय रांची गये थे। संविधान संशोधन पर आपत्ति दर्ज कराने वालों में रघुनाथ पांडेय, सरोज पांडेय, आरसी झा, भगवान सिंह, अरुण सिंह व आरके सिंह समेत ख्0-ख्भ् लोग शामिल थे। विपक्ष का आरोप था कि संविधान संशोधन में अपनायी गई प्रक्रिया दोषपूर्ण है। जिन पदाधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में मामला चल रहा है, वह कैसे संविधान संशोधन कर सकते हैं। इसके अलावा संविधान संशोधन के लिए जो आमसभा बुलाई गई थी उसमें करीब फ्भ्0 लोगों को आमंत्रित किया गया था।

हम लोगों को अपने विश्वस्त स्रोतों से यह सूचना मिली है कि श्रमायुक्त ने संविधान संशोधन को सही ठहरा दिया है। हालांकि जब तक श्रमायुक्त कार्यालय से कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिल जाता तब तक यह नहीं कह सकते कि टाटा वर्कर्स यूनियन के संविधान संशोधन पर श्रमायुक्त ने मुहर लगा दी है।

-आर रवि प्रसाद, अध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन