यूनाइटेड नेशंस (पीटीआई)। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि मानसून के दौरान भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से भारत, म्यांमार, नेपाल और बांग्लादेश में 600 लोगों की जान चली है और इन जगहों पर कम से कम 2.5 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने इस बात की जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने यह बताया कि बढ़ के बाद भारत, म्यांमार, नेपाल और बांग्लादेश में करीब 5 लाख लोग बेघर हो गए हैं। भारत में यूनिसेफ तीन बाढ़ प्रभावित राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश और असम में राज्य सरकार के साथ मिलकर लोगों की हर तरह से सहयोग कर रहा है।

बाढ़ से भारत,म्यांमार,नेपाल और बांग्लादेश में गई 600 लोगों की जान,यूएन की रिपोर्ट

भारत में एक करोड़ से अधिक लोग प्रभावित

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा कि सड़क, पुल और रेलवे मार्ग खराब होने से कई इलाकों में पहुंचना मुश्किल हो गया है। उन इलाकों इस वक्त सबसे बड़ी चुनौती छोटे बच्चों को सुरक्षित रखना है। बचावकर्मी बाढ़ पीड़ितों के लिए साफ पानी और भोजन की व्यवस्था करने में जुटे हैं। बता दें कि भारत में, असम, बिहार, यूपी के कुछ हिस्सों और अन्य उत्तर-पूर्वी राज्यों में एक करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें 43 लाख से अधिक सिर्फ बच्चे शामिल हैं। यह संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि स्थिति काबू से बाहर है।  असम में लगभग 2,000 स्कूल बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार की यह हालत

इसके बाद बांग्लादेश में, यह अनुमान लगाया गया है कि 40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और संयुक्त राष्ट्र वहां की सरकार के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को हर तरह की सुविधा पहुंचा रहा है। वहीं म्यांमार में 40,000 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। इसके बाद नेपाल में 68,666 लोग बेघर हुए हैं, जिनमें 28,702 बच्चे शामिल हैं। यहां बाढ़ से कुल 88 लोग मारे गए हैं, जिनमें 47 बच्चे (15 लड़कियां और 32 लड़के) शामिल हैं।

बाढ़ से भारत,म्यांमार,नेपाल और बांग्लादेश में गई 600 लोगों की जान,यूएन की रिपोर्ट

International News inextlive from World News Desk