नई दिल्ली (एएनआई)। Union Budget 2022 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अर्थवस्था पर एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दाैरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2022-23 की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट की व्यापकता को देखते हुए समयबद्ध तरीके से इसकी विस्तृत व्याख्या की। भारत को आधुनिकता की दिशा में आगे ले जाने के लिए इस केंद्रीय बजट में कई महत्वपूर्ण प्रावधान हैं। हमारे लिए आत्मनिर्भर और आधुनिक भारत बनाना बहुत जरूरी है। पिछले 7 वर्षों में लिए गए निर्णयों के कारण भारत की अर्थव्यवस्था का लगातार विस्तार हो रहा है।
भारत को देखने का दुनिया का नजरिया काफी बदल गया
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत को देखने का दुनिया का नजरिया काफी बदल गया है और अब दुनिया एक मजबूत भारत देखना चाहती है। भारतीय अर्थव्यवस्था एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। कोविड महामारी के बाद एक नई विश्व व्यवस्था की संभावना है। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा भारत के प्रति दुनिया के बदले हुए नजरिए के साथ, हमारे लिए यह जरूरी है कि हम अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करके देश को तेज गति से आगे ले जाएं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट 2022-23 पेश किया है।

National News inextlive from India News Desk