नई दिल्ली (पीटीआई)। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इनके अलावा कैबिनेट मंत्री की सूची में असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, सात बार से सांसद वीरेंद्र कुमार, पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, जेडीयू नेता आरसीपी सिंह, पूर्व आईएएस अधिकारी अश्विनी वैष्णव, एलजेपी नेता पशुपति कुमार पारस, किरण रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी तथा अनुराग सिंह ठाकुर शामिल रहे।
मोदी मंत्रिमंडल में नये राज्य मंत्री
पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने वाले मंत्रियों में उत्तर प्रदेश से पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल तथा एसपीएस बघेल, कर्नाटक से राजीव चंद्रशेखर तथा शोभा करंदलाजे, उत्तर प्रदेश से भानु प्रताप सिंह वर्मा, गुजरात से दर्शना विक्रम जरदोश, दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, झारखंड से अन्नपूर्णा देवी, कर्नाटक से ए नारायणस्वामी, उत्तर प्रदेश से कौशल किशोर, उत्तराखंड से अजय भट्ट, उत्तर प्रदेश से बीएल वर्मा तथा अजय कुमार, गुजरात से देवु सिंह चौहान, कर्नाटक से भगवंत खुबा, महाराष्ट्र से कपिल मोरेश्वर पाटिल, त्रिपुरा से प्रतीम भौमिक, पश्चिम बंगाल से सुभाष सरकार, महाराष्ट्र से भगवत किशनराव कारद, मणिपुर से राजकुमार रंजन सिंह, महाराष्ट्र से भारती पवार, ओड़िशा से बिशेश्वर तुदु, पश्चिम बंगाल से शांतनु ठाकुर, तमिलनाडु से बीजेपी के राज्य प्रमुख एल मुरुगन, गुजरात से मुंजपारा महेंद्रभाई, पश्चिम बंगाल से जाॅन बर्ला तथा नीतीश प्रमाणिक शामिल रहे।

National News inextlive from India News Desk