मुंबई (पीटीआई)। राणे इस वक्त तटीय जिले रत्नागिरी में पुलिस कस्टडी में हैं। अधिकारियों ने बताया कि वे यहां जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आए हुए थे। पुलिस हिरासत में लेने के बाद राणे को संगमेश्वर पुलिस स्टेशन में ले जाया गया है। जानकारी मिली है कि बीजेपी ने ता ने हाई ब्लड प्रेशर तथा शुगर की शिकायत की जिसके बाद डाॅक्टर को जांच के लिए बुलाया गया है।
सीएम ठाकरे भूल गए थे स्वतंत्रता वर्ष!
राणे ने सोमवार को रायगढ़ जिले में कार्यक्रम के दौरान कहा था कि यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री स्वतंत्रता वर्ष के बारे में नहीं जानते हैं। भाषण के दौरान उन्होंने स्वतंत्रता वर्ष के बारे में पूछने के लिए झुके। यदि वे वहां होते तो उन्हें कसकर एक झापड़ रसीद देते। पूर्व मुख्यमंत्री राणे का दावा है कि 15 अगस्त को जनता को अपने संबोधन में ठाकरे स्वतंत्रता वर्ष भूल गए थे।


गिरफ्तारी से पहले मीडिया को दी थी चेतावनी
राणे ने मंगलवार को अपने बयान का बचाव करते हुए बोला कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। गिरफ्तारी से कुछ घंटों पहले राणे मीडिया में चल रही 'संभावित गिरफ्तारी' वाली खबरों पर चेतावनी देते हुए कहा था कि बिना अपराध किए उनकी 'गिरफ्तारी के कयास' वाली खबरें टीवी पर चलाने से पहले पुष्टि कर लेनी चाहिए। वे कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं। नहीं माने तो वे मीडिया के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे।
राणे को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कहा 'मुर्गी चोर'
राणे की टिप्पणी के बाद शिवसेना की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली। मुंबई में कई स्थानों पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ 'मुर्गी चोर' की नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पांच दशक पहले वे एक पाॅलट्री शाॅप से मुर्गी चुराकर भागे थे। चार दशक पहले वे बाल ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के हिस्सा हुआ करते थे।

National News inextlive from India News Desk