DEHRADUN: प्रदेश कांग्रेस की ओर से महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ओर से सीनियर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें महात्मा गांधी के बताये सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना होगा। कहा, कांग्रेस ने हमेशा गांधी के विचारों पर चलकर हर धर्म और वर्ग की उन्नति के लिए काम किया है। इस मौके पर संयोगिता रानी, राधा चौहान, बाला शर्मा, विमला मन्हास, नजमा खान, सुषमा अग्रवाल, उर्मिला देवी, श्याम बख्शी संसार, सरोजनी रावत आदि मौजूद रहे।