लखनऊ (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी कर रही है। इसके लिए चुनाव प्रचार की विशेष रणनीति तैयार हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के चुनावी अभियान को गति देने के लिए शुक्रवार से उत्तर प्रदेश के राज्यव्यापी दौरे पर हैं। अमित शाह के लगभग 21 विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करने की उम्मीद है और प्रत्येक जनसभा में आसपास के सात विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। इस तरह वह अपने दौरे में करीब 140 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे। भाजपा ने अमित शाह को संगठनात्मक रणनीति में सबसे आगे रखने की योजना बनाई है।

अखिलेश भाजपा के लिए मुख्य चुनौती के रूप में उभर रहे
सूत्रों ने कहा कि पार्टी अमित शाह की जनसभाओं में दलित और ओबीसी बहुल क्षेत्रों से समर्थकों को लाने की योजना बना रही है। यह कदम उस पृष्ठभूमि में राजनीतिक महत्व प्राप्त करता है जब भाजपा गैर-यादव ओबीसी को एक आक्रामक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का मुकाबला करने के लिए लामबंद कर रही है, जो सत्तारूढ़ भाजपा के लिए मुख्य चुनौती के रूप में उभर रहे हैं।

पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठकें करने का भी कार्यक्रम
अपने प्रचार अभियान के दौरान अमित शाह का जमीनी स्तर की राजनीतिक स्थिति का आकलन करने के लिए विभिन्न जिलों में पार्टी पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठकें करने का भी कार्यक्रम है। यह हाल के बूथ स्तर के कार्यक्रमों के बाद हुआ है, जिसे पार्टी ने अपनी संगठनात्मक मशीनरी को गति देने और अपने कैडर की ताकत को मजबूत करने के लिए आयोजित किया था।

National News inextlive from India News Desk