नई दिल्ली (एएनआई)। UP Assembly Elections 2022 : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरोजिनी नगर से पूर्व ईडी डायरेक्टर राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को टिकट से वंचित कर दिया। पार्टी ने सरोजिनी नगर से महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह को भी टिकट देने से इनकार कर दिया है। वहीं भाजपा ने राज्य के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक को लखनऊ कैंट से जबकि आशुतोष शुक्ला को भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है।
चित्रकूट से चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को टिकट दिया गया
पार्टी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने इससे पहले बेटे मयंक जोशी को लखनऊ कैंट सीट से टिकट देने की मांग की थी। हालांकि उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद उन्होंने कहा, मैं पार्टी के फैसले का सम्मान करती हूं। लखनऊ उत्तर से नीरज बोरा और चित्रकूट से चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को टिकट दिया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा।

National News inextlive from India News Desk