लखनऊ (एएनआई)। UP Assembly Elections 2022 : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 45 प्रत्याशियों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। पार्टी ने बलिया नगर निर्वाचन क्षेत्र से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को मैदान में उतारा है।

सरोजिनी नगर सीट से टिकट देने से किया इनकार
गौरतलब है कि बीजेपी ने पहले दयाशंकर सिंह की पत्नी और राज्य की महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह को सरोजिनी नगर सीट से टिकट देने से इनकार कर दिया था। इस बीच, 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में सात चरणों में 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27, 3 और 7 मार्च को मतदान होना है। वहीं मतों की गिनती 10 मार्च को आयोजित होगी।

National News inextlive from India News Desk