लखनऊ (एएनआई)। Up Assembly Elections 2022 : मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को लखनऊ में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव, जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों, पुलिस उप महानिरीक्षक अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), अतिरिक्त मुख्य सचिव (कानून व्यवस्था) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राज्य में विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं
चुनाव आयोग का प्रतिनिधिमंडल यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर है। राज्य में विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं। उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी ने 403 सीटों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा में से 312 सीटें हासिल कीं, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने 47 सीटें हासिल कीं, बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने 19 सीटें जीतीं और कांग्रेस केवल तीन सीटें ही जीत सकी थी। वहीं बाकी अन्य सीटों पर अन्य उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया।

National News inextlive from India News Desk