लखनऊ (आईएएनएस/एएनआई)। UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने 3 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। समाजवादी पार्टी ने स्वामी प्रसाद मौर्य को उनकी पडराैना सीट के बजाय कुशीनगर के फाजिलनगर से चुनावी मैदान में उतारा है। स्वामी प्रसाद मौर्य योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री थे और यूपी विधानसभा चुनाव से पहले हाल ही में भाजपा से इस्तीफा देकर उन्होंने सपा का दामन थाम लिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य पडराैना सीट पर तीन बार जीत दर्ज करा चुके हैं।

केशव प्रसाद मौर्य के सामने अनुप्रिया पटेल को उतारा

वहीं कौशाम्बी की सिराथू विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने भाजपा की सहयोगी अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल पर दांव खेला है। सिराथू में ओबीसी वोटरों की संख्या अधिक है। ऐसे में माना जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य को अपनी सीट पर जीत दर्ज कराने के लिए काफी मेहनती करनी होगी।

सरोजनी नगर से अभिषेक मिश्रा को दिया टिकट

सपा ने सरोजनी नगर से पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को नामित किया है। वहीं भाजपा ने सरोजनी नगर से ईडी के पूर्व संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह को टिकट दिया है। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27 फरवरी और 3 और 7 मार्च को मतदान होगा। वहीं मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

National News inextlive from India News Desk