लखनऊ (एएनआई)। UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार की है। इस क्रम में समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की नई सूची में सहयोगी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव का नाम लिया है। विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की ओर से जारी प्रचारकों की सूची में शिवपाल का नाम गायब था। गठबंधन दलों के सूत्रों के अनुसार, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, जिन्होंने करहल निर्वाचन क्षेत्र में अपने बेटे के लिए प्रचार किया था। वहीं अब वह सात चरणों के चुनाव के शेष चरणों में पार्टी के प्रचार का नेतृत्व करना जारी रखेंगे।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ये नाम

नई सूची में अन्य प्रमुख नामों में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव, राम गोपाल यादव, किरणमय नंदा और स्वामी प्रसाद मौर्य शामिल हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने ही चुनाव से कुछ हफ्ते पहले सपा में शामिल होने के लिए भाजपा छोड़ दी थी। हालांकि यह देखना होगा कि क्या मुलायम परिवार के सदस्यों को एक साथ जोड़ने की पार्टी की रणनीति सपा को यूपी का मैदान जीतने में मदद करेगी। वहीं अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा और शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व वाली प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है और गठबंधन ने राज्य में सरकार बनाने का भरोसा जताया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया कटाक्ष

एक दिन पहले उन्नाव में एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा ने करहल निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार अभियान पर पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह को मैदान में उतारने के लिए सपा पर कटाक्ष किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि वे (सपा) उस सीट (करहल) को खोने वाले हैं जिसे वे सबसे सुरक्षित मान रहे हैं। यह उनके हाथ से निकल रहा है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण का मतदान 61.02 प्रतिशत औसत मतदान के साथ समाप्त हुआ।अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा और वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

National News inextlive from India News Desk