कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आज 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित हो गया है। कक्षा 12वीं का रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित किया गया है। सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 विद्यार्थीयों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उनमें से परीक्षा में 47,75,749 विद्यार्थी ही शामिल हुए थे।

UP Board 10th 12th Result 2022: कुछ ही घंटो में जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

शाम 4 बजे लिंक हुआ एक्टिव

यूपीएमएसपी अपनी आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइटस upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर आज यूपी बोर्ड परिणाम 2022 घोषित कर दिया। कक्षा 12वीं का परिणाम का लिंक शाम 4 बजे एक्टिव हुआ है। इस साल 12वीं के विद्यार्थीयों की संख्या 24 लाख से अधिक थी।

2021 का यह था परिणाम

2021 में 26,10,247 विद्यार्थीयों ने परीक्षा दी थी। उस साल का पासिंग परसेंन्टेज 97.88 परसेंट था। इसमें लड़को का परसेंट 97.47 था और लड़कियों का परसेंट 98.40 था।

National News inextlive from India News Desk