लखनऊ (ब्यूरो)। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद गुरुवार देर रात राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी जिसके बाद तमाम मंत्रियों के विभाग बदल दिए गये तो नये मंत्रियों की ताजपोशी हुई। उम्मीद के मुताबिक परफॉर्मेंस न दे पाने वाले कई कैबिनेट और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के विभागों में बड़ा फेरबदल अंजाम दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने 38 विभागों में से पर्यटन की जिम्मेदारी राज्य मंत्री से प्रमोट होकर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने डाॅ. नीलकंठ तिवारी को दी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डाॅ. दिनेश चंद्र शर्मा के पुराने विभाग बरकरार रखे गये हैं। सिद्धार्थनाथ सिंह से स्वास्थ्य विभाग और नंद गोपाल गुप्ता नंदी से स्टांप एवं पंजीयन विभाग वापस लिया गया है। सिंचाई, भूगर्भ, नलकूप आदि संबंधित विभागों को मिलाकर बनाये गये नये जलशक्ति विभाग का मंत्री डाॅ. महेंद्र सिंह को बनाया गया है। आशुतोष टंडन को नगर विकास की जिम्मेदारी देते हुए उनका कद बढ़ाया गया है। उल्लेखनीय है कि उनके पिता लालजी टंडन भी भाजपा की सरकारों में नगर विकास की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वे वर्तमान में मध्य प्रदेश के राज्यपाल हैं। इसी तरह आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह से लेकर नये कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री को दिया गया है। कानून मंत्री बृजेश पाठक से अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत एवं राजनीतिक पेंशन के बदले ग्रामीण अभियंत्रण विभाग दिया गया है। चेतन चौहान और राजेंद्र प्रताप सिंह के विभाग बदल दिए गये है। कैबिनेट में प्रमोट किए गये अनिल राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तिरण विभाग दिया गया है तो मंत्री बनाई गयीं कमला रानी वरुण को प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।

सतीश बने बेसिक शिक्षा मंत्री

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी को खेल और युवाओं का भविष्य संभालने की जिम्मेदारी के साथ पंचायती राज के संबद्ध किया गया है। महिला कल्याण स्वाती सिंह के कुछ विभाग वापस लेकर बाल विकास एवं पुष्टाहार की जिम्मेदारी दी गयी है। मंत्री बनाये गये कपिल देव अग्रवाल को व्यवसायिक शिक्षा और कौशल विकास, सतीश द्विवेदी को बेसिक शिक्षा, अशोक कटारिया को परिवहन और संसदीय कार्य, श्रीराम चौहान को उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात तथा रवींद्र जायसवाल को स्टांप एवं न्यायालय शुल्क, पंजीयन दिया गया है। इसी तरह राज्यमंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया गया है।

कैबिनेट

1- योगी आदित्यनाथ (सीएम)- गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अर्थ एवं संख्या, खनन, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सतर्कता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य संपत्ति, नगर भूमि, उप्र पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम क्रिन्यावयन, राष्ट्रीय एकीकरण, अवस्थापना, भाषा, वाहृय सहायतित परियोजना, अभाव, राहत एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण उपभोक्ता संरक्षण, बॉट माप, प्रोटोकोल

2- केशव प्रसाद मौर्य (डिप्टी सीएम)- लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम

3- डाॅ. दिनेश शर्मा (डिप्टी सीएम)- माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, आईटी

4- सूर्य प्रताप शाही- कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान

5- सुरेश कुमार खन्ना- वित्त, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग

6- स्वामी प्रसाद मौर्य- श्रम, सेवायोजन, समन्वय

7- सतीश महाना- औद्योगिक विकास

8- दारा सिंह चौहान- वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान

9- रमापति शास्त्री- समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण

10- जय प्रताप सिंह- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण

11- बृजेश पाठक- विधायी, न्याय, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा

12- लक्ष्मीनारायण चौधरी- पशुधन, मत्स्य, दुग्ध विकास

13- चेतन चौहान- सैनिक कल्याण, होमगाड्र्स, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा

14- श्रीकांत शर्मा- ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत

15- राजेंद्र प्रताप सिंह- ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास

16- सिद्धार्थनाथ सिंह- खादी, रेशम उद्योग, वस्त्र उद्योग, एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन

17- मुकुट बिहारी वर्मा- सहकारिता

18- आशुतोष टंडन- नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन

19- नंद गोपाल गुप्ता 'नंदीÓ- नागरिक उड्डयन, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ, हज

20- डाॅ. महेंद्र सिंह- जल शक्ति

21- सुरेश राणा- गन्ना विकास, चीनी मिलें

22- भूपेंद्र सिंह चौधरी- पंचायती राज

23- अनिल राजभर- पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिरण

24- राम नरेश अग्निहोत्री- आबकारी, मद्यनिषेध

25- कमला रानी वरुण- प्राविधिक शिक्षा

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1- उपेंद्र तिवारी- खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज के संबद्ध

2- स्वाती सिंह- महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार

3- डाॅ. नीलकंठ तिवारी- पर्यटन, संस्कृति, धमार्थ कार्य, मुख्यमंत्री के साथ संबद्ध

4- धरम सिंह सैनी- आयुष, मुख्यमंत्री के साथ संबद्ध

5- कपिल देव अग्रवाल- व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास

6- सतीश द्विवेदी- बेसिक शिक्षा

7- अशोक कटारिया- परिवहन, संसदीय कार्य मंत्री के साथ संबद्ध

8- श्रीराम चौहान- उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात

9- रवींद्र जायसवाल- स्टांप एवं न्यायालय शुल्क, पंजीयन

राज्य मंत्री

1- गुलाबो देवी- माध्यमिक शिक्षा

2- जय प्रताप निषाद- पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास

3- जय कुमार सिंह जैकी- कृषि

4- अतुल गर्ग

5- रणवेंद्र प्रताप सिंह

6- मोहसिन रजा- अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज

7- गिरीश चंद्र यादव- मुख्यमंत्री के साथ संबद्ध

8- बलदेव ओलख- जल शक्ति

9- मनोहर लाल मन्नू कोरी- कृषि एवं सेवायोजन

10- संदीप सिंह- वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा

11- सुरेश पासी- गन्ना

12- अनिल शर्मा- वन एवं पर्यावरण तथा जंतु उद्यान

13- महेश गुप्ता- नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन

14- आनंद स्वरूप शुक्ला- संसदीय कार्य

15- विजय कश्यप- मुख्यमंत्री के साथ संबद्ध

16- डाॅ. गिरिराज सिंह धर्मेंश- समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण

17- लखन सिह राजपूत- कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान

18- नीलिमा कटियार- उच्च शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

19- चौधरी उदयभान सिंह- एमएसएमई उद्यम, खादी, रेशम, वस्त्र, निर्यात प्रोत्साहन

20- चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय- लोक निर्माण विभा

21- रमाशंकर सिंह पटेल- ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत

22- अजीत सिंह पाल- इलेक्ट्रानिक्स तथा आईटी

lucknow@inext.co.in

National News inextlive from India News Desk